30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी आदित्यनाथ महाराजगंज पहुंचे ,बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज महाराजगंज, संतकबीर नगर और गोरखपुर दौरे पर थे। सीएम इन जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और राहत सामग्री वितरण की ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महाराजगंज

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 14 Oct 2022, 12:47 PM IST

CM Yogi Adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ महाराजगंज में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज महराजगंज पहुंचे । वहां पर बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद धानी स्थित इंटर कॉलेज में बने बाढ़ शरणालय का निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों से मिले।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ है । उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री, खाने पीने के सामान युद्ध स्तर के तर्ज पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए । इसके अलावा राहत एवं बचाव कार्य के लिए नाव एवं मोटर बोट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाए।

यह भी पढ़ें : आगरा : कब्रिस्तान में तोड़ी जाएगी पक्की कब्र,प्लाट एग्रीमेंट पर लगाया बैन,जारी हुआ आदेश

बाढ़ पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीड़ितों के लिए आपदा राशि की घोषणा की । उन्होंने कहा कि बाढ़ आने की वजह से अगर किसा का घर क्षतिग्रस्त हो जाता है तो उसे 1 लाख 20 हजार रूपए का मुआवाजा दिया जाएगा । दुर्भाग्य से अगर आपदा से किसी की मृत्यु होती है तो उनके परिवार को 4 लाख रुपए और अंग भंग होने की स्थिति में ढ़ाई लाख रुपए तक की मदद उसके परिवार को की जाएगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश में आई बाढ़ इलाकों की निगरानी कर रहे हैं और हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। यूपी के 21 जिलों में इस समय बाढ़ का संकट बना हुआ है । पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश की वजह से बाढ़ का संकट बना हुआ है हांलाकि अब मौसम पूरी तरह से साफ है ।

प्रदेश के 21 जिलों के गांव बाढ़ से प्रभावित
गंगा, घाघरा,सरयू, राप्ती और शारदा समेत कई नदियां इस समय उफान पर हैं और अपने खतरे निशान के ऊपर बह रही हैं। इन नदियों के करीब तकरीबन 21 जिलों के सौकड़ों गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। कुछ गांवों में बाढ़ का पानी आ चुका है। नदियों का कटान तेजी से हो रही है ऐसे में आसपास के गांवों में खतरा बना हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद क्या शिवपाल और अखिलेश एक साथ आएंगे, चाचा ने दिए संकेत ये..

सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दो दिन के दोरे पर थे । उन्होंने कल बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर में बाढ़ पीड़ितों से मिले। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आज महराजगंज जिले में धानी ब्लाक में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और राहत सामग्री वितरण किया। इसके बाद गोरखपुर के जेपी इंटर कालेज कैंपियरगंज पहुंचें। यहां भी बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने के बाद 11.45 बजे सहजनवा के मुरारी इंटर कालेज पहुंचें और फिर वहां से गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर जाएंगे । इसके बाद सीधे गोरखपुर से वाराणसी जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

यूपी न्यूज

ट्रेंडिंग