30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा : कब्रिस्तान में तोड़ी जाएगी पक्की कब्र,प्लाट एग्रीमेंट पर लगाया बैन,जारी हुआ आदेश

एशिया के सबसे बड़े आगरा में पंचकुइयां कब्रिस्तान कमेटी ने एक अहम फैसला लिया है । कब्रिस्तान में बने पक्के को कब्र को तोड़ दिया जाएगा और एडवांस में बुकिंग की व्यवस्था को खत्म किया जा रहा है ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 13 Oct 2022, 4:48 PM IST

agra cement Kabristan will broke

पंचकुइयां कब्रिस्तान में बनी पक्की कब्र तोड़ी जाएगी

उत्तर प्रदेश के आगरा में पंचकुइयां कब्रिस्तान कमेटी ने एक फैसला लिया है कि कब्रिस्तान में बनी पक्की कब्र को हटा दिया जाएगा और भविष्य में अब पक्की कब्र नहीं बनेगी। यह फैसला लोगों के हित में देखते हुए लिया गया है।

दरअसल पक्की कब्र बनने से लोगों को दफनाने में दिक्कत आ रही थी। इसको देखते हुए शहर के सबसे मुख्य पंचकुइयां कब्रिस्तान कमेटी ने पक्की कब्रें बनवाने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही एडवांस में बुकिंग की भी रोक लगा दी है । कमेटी ने कब्रिस्तान के पोस्टर लगा दिया है जिसमें लिखा है कि कब्रिस्तान में बनी पक्की कब्र को हटाया जाए।

यह भी पढ़ें : हाथरस: मंदिर में रखी हनुमान की मूर्ति की गई खंडित, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं में फैला आक्रोश

पंचकुइयां कब्रिस्तान कमेटी ने यह फैसला जिलाधिकारी को भेज दिया है । कमेटी का कहना है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो बाद में कानूनी कारवाई होगी ।

शव को दफनाने में जगह की कमी
कमेटी के सचिव जहीरूद्दीन बाबर का कहना है कि लोग शव को दफनाने के बाद कब्र को पक्का कर देते हैं और उस जगह पर कब्जा हो जाता है। जिससे कि कब्रिस्तान में जमीन की कमी हो रही है । इसी कारण यह फैसला लिया गया है ।

हम आपको बता दें कि पंचकुइयां कब्रिस्तान एशिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान है । बताया जाता है कि यहां अंग्रेजी शासन काल में रानी विक्टोरिया के करीबी रहे अब्दुल की कब्र यहीं है। इसके साथ ही कई बड़ी हस्तियां यहां दफन हैं। मुस्लिमों के अधिकांश जनाजें यहीं दफन होते हैं। जहां पर अब शवों को दफनाने के लिए जगह कम पड़ गई है ।

यह भी पढ़ें : सीएम योगी को मुफ़्ती मोहम्मद जाहिद ने दिया चैलेंज, बोले- सरकार मदरसों पर कारवाई करेंगी तो बगावत होकर रहेगी

बिना अनुमति के प्रवेश होगा वर्जित
जहीरूद्दीन बाबर का कहना है कि कब्रिस्तान में अब बिना अनुमति के प्रवेश करना वर्जित होगा। इसके साथ ही बिना परिमीशन के कोई कार्यक्रम नहीं होगा और ना ही कब्र के बगल में जमीन की खुदाई की जा सकेगी । अगर किसी को कब्रिस्तान में कोई कार्यक्रम करना होगा तो उसे पहले वक्फ बोर्ड और जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी ।

बड़ी खबरें

View All

यूपी न्यूज

ट्रेंडिंग