
डेंगू और मलेरिया का डबल अटैक
Dengue Alert: लखनऊ में सर्दियों की दस्तक के बावजूद डेंगू के मामलों में गिरावट मामूली है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को 19 नए डेंगू मरीज सामने आए, जिससे इस साल का कुल आंकड़ा 2509 तक पहुंच गया है। इसके साथ ही मलेरिया के 482 मामले भी अब तक दर्ज किए गए हैं।
सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी के अनुसार रविवार को दर्ज 19 नए डेंगू मरीजों में:
इंदिरा नगर और अलीगंज: 5-5 मरीज
आलमबाग: 4 मरीज
बाजारखाला: 3 मरीज
मलिहाबाद और काकोरी: 1-1 मरीज
वहीं, मलेरिया का 1 मामला बाजारखाला इलाके में मिला।
मलेरिया विभाग और सीएमओ टीम ने 874 घरों और उनके आसपास की स्थिति का निरीक्षण किया। जांच के दौरान चार भवन स्वामियों के परिसरों में मच्छरों के पनपने की स्थिति पाई गई, जिन पर नोटिस जारी की गई।
पानी जमा न होने दें।
नियमित रूप से कूलर, गमले और अन्य खुले बर्तनों की सफाई करें।
खिड़कियों और दरवाजों पर मच्छरदानी लगाएं।
पूरी बाजू के कपड़े पहने और मच्छर रोधी क्रीम का उपयोग करें।
तेज बुखार
सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द
त्वचा पर लाल चकत्ते
यदि कोई लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
स्वास्थ्य विभाग लगातार जनता से सतर्क रहने और साफ-सफाई बनाए रखने की अपील कर रहा है। विभाग के अनुसार, ठंड के बावजूद डेंगू और मलेरिया का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। सावधानी ही बचाव है: खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सतर्क करें।
Updated on:
18 Nov 2024, 8:09 AM IST
Published on:
18 Nov 2024, 8:09 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.