7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dev Deepawali: सोशल मीडिया पर भी छाई काशी की देव दीपावली, #DevDeepawali2024 हैशटैग टॉप ट्रेंड में, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Dev Deepawali 2024: दशाश्वमेध घाट पर आयोजित महाआरती में धर्म के साथ-साथ राष्ट्रवाद का संदेश भी दिया गया। अमर जवान ज्योति की अनुकृति पर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस वर्ष महाआरती कारगिल युद्ध के शहीदों को समर्पित रही और 'भगीरथ शौर्य सम्मान' के तहत वीर योद्धाओं को सम्मानित किया गया।  

4 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Nov 16, 2024

#DevDeepawali2024

उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित अन्य मेहमानों ने क्रूज़ पर सवार होकर मां गंगा की महाआरती का दर्शन किया। इस दौरान नौका विहार करते समय पर्यटक भी अपने सीएम योगी सहित अन्य गणमान्य हस्तियों को पाकर खुशी से झूम उठे और हर-हर महादेव एवं जय श्रीराम के उद्घोष से उनका स्वागत किया। 

#DevDeepawali2024

उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री समेत क्रूज़ पर सवार सभी गणमान्य लोगो ने हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर पर्यटकों का अभिवादन स्वीकार किया। वहीं चेत सिंह घाट पर 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो और गंगा पार रेत पर आतिशबाजी के भव्य दृश्य ने उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी घाटों पर शंखनाद, घण्ट-घड़ियालों की ध्वनि में भव्य महाआरतिआं काशी की धरती पर देवताओं का स्वागत करती दिखीं।

#DevDeepawali2024

नमो घाट पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रज्ज्वलित किया पहला दीप

#DevDeepawali2024

3डी प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी ने मोह लिया सबका मन

#DevDeepawali2024

देव दीपावली पर 21 लाख दीपों से रोशन हुई शिव की नगरी

#DevDeepawali2024

आकर्षण का केंद्र बना 3डी शो और ग्रीन आतिशबाजी

#DevDeepawali2024

देव दीपावली के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई और धाम परिसर को फूलों से सजाया गया। बाबा के आंगन में दीपों की रोशनी ने इस स्थान को और भी दिव्य बना दिया।

#DevDeepawali2024

 गंगा आरती, महाआरती और लाखों दीपों से काशी की देव दीपावली हुई अलौकिक

#DevDeepawali2024

काशी में इस बार की देव दीपावली अद्भुत नजारों से भरी रही। गंगा के घाटों पर लाखों दीपों की रौशनी ने आस्था और भक्ति का अनुपम संगम प्रस्तुत किया तो वहीं विशेष आकर्षण का केंद्र बना पांडेय घाट, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रसिद्ध नारा 'बटोगे तो कटोगे' 51 हजार दीपों से उकेरा गया।

#DevDeepawali2024

पांडेय घाट पर जलाए गए इन दीपों ने लोगों का ध्यान खींचा और चर्चाओं का विषय बन गया। लोगों ने इस कला के माध्यम से मुख्यमंत्री के संदेश की प्रशंसा की वहीं घाटों पर उमड़े श्रद्धालुओं ने इस अद्भुत दृश्य को कैमरों में कैद कर अपने अनुभव साझा किए।

#DevDeepawali2024

12 लाख दीप योगी सरकार द्वारा और 3 लाख गाय के गोबर से बने दीपों का योगदान रहा। दीपों की अटूट श्रृंखला में जन सहभागिता की आहुति से कुल 21 लाख से अधिक दीपों ने देवताओं का स्वागत किया।

#DevDeepawali2024

देव दीपावली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगातार ट्रेंड करती रही। हैशटैग #DevDeepawali2024 के जरिए यूजर्स ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे यह उत्सव वैश्विक ध्यान आकर्षित करने में सफल रहा। मोदी-योगी सरकार में काशी की देव दीपावली अब लोकल से ग्लोबल बन गई है। वाराणसी के 84 घाटों पर 17 लाख से अधिक दीये जलाए गए और भव्य आतिशबाजी ने रात को रोशन कर दिया, जिसे लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर साझा किया।