2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Punjabi Singer Diljit Dosanjh in Lucknow: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के शो से पहले इकाना स्टेडियम को नगर निगम का नोटिस

Punjabi Singer Diljit Dosanjh in Lucknow: स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा प्रबंधन में सुधार के लिए जारी हुए निर्देश। Notice Highlights Compliance with Swachh Bharat Mission and Solid Waste Management Rules, 2016
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 22 Nov 2024, 3:07 PM IST

Punjabi Singer Diljit Dosanjh in Lucknow

Punjabi Singer Diljit Dosanjh in Lucknow

Punjabi Singer Diljit Dosanjh in Lucknow: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का बहुप्रतीक्षित शो होने जा रहा है। इस कार्यक्रम से पहले लखनऊ नगर निगम (LMC) ने स्टेडियम प्रबंधन को कूड़ा प्रबंधन को लेकर नोटिस जारी किया है। यह नोटिस स्वच्छ भारत मिशन और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमावली, 2016 के अनुपालन में जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: CM योगी आदित्यनाथ ने 701 वन दरोगाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता का उदाहरण

नोटिस के मुख्य बिंदु

कूड़ा प्रबंधन:

परिसर के अंदर सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग करने के निर्देश।
गीले कूड़े का वैज्ञानिक तकनीक से निस्तारण परिसर के भीतर ही करने का आदेश।

कार्रवाई की चेतावनी

नगर निगम ने 5 दिनों के भीतर उचित कूड़ा निस्तारण नहीं करने पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।
इस मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) भी निगरानी कर रहा है।

स्वच्छता और पर्यावरण पर जोर

नोटिस में स्वच्छता बनाए रखने और नगर निगम की एडवाइजरी का पालन करने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

कार्यवाही के संभावित परिणाम

अगर निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमावली, 2016 के तहत कड़ी कार्यवाई की जाएगी। यह कदम पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति सरकार की गंभीरता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: Weather Alert: यूपी के पश्चिमी जिलों में सर्द हवाओं और शीतलहर का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

दिलजीत दोसांझ के शो के कारण स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की संभावना है। ऐसे में नगर निगम द्वारा समय पर जारी यह नोटिस स्टेडियम प्रबंधन को स्वच्छता और पर्यावरण की जिम्मेदारी निभाने का संदेश देता है।