इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सपा के युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओ, महिला और बच्चों ने नगर के घोघारी बीर बाबा मंदिर में मुलायम सिंह यादव की तस्वीर के साथ पूजा करके हवन आदि संपन्न किया । इस दौरान सभी ने मुलायम सिंह की तस्वीर के साथ हवन कुंड में आहुति देकर ईश्वर से प्रार्थना किया कि मुलायम सिंह जल्द स्वस्थ हो और कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद देने उनके बीच आये।