
कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते अतिथि, (Pc-Vijendra Mishra)
Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरा होने को लेकर बीजेपी द्वारा 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जा रहा है। वाराणसी में इस अभियान को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नविन, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत केंद्र और यूपी सरकार के कई मंत्री उपस्थित हुए। इस मौके पर गुजरात के वडनगर से वाराणसी पहुंचे कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह नजर आया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सभी अतिथियों का 'हर हर महादेव' के उद्घोष से अभिवादन किया। वहीं, कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत से की गई।
खबर अपडेट की जा रही है….
Updated on:
07 Oct 2026 04:44 pm
Published on:
07 Oct 2026 04:31 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
