29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Etah : सपा नेता जुगेन्द्र यादव गैंगस्टर के मामले में बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे थाने, इंतजार करती रही पुलिस

सपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव गैंगस्टर मामले में अपना बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे । पुलिस ने उनका दो दिनों तक इंतजार करती रही ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 7 Oct 2022, 10:55 AM IST

photo1665115559.jpg

यूपी के एटा जिले में सपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव गैगस्टर मामले में अपना बयान दर्ज कराने थाने नहीं पहुंचे। पुलिस थाने में उनका 2 दिन तक इंतजार करती रही। 2 दिन तक थाने में बयान दर्ज कराने के लिए नहीं पहुंचने पर पुलिस ने अब उन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एक बार फिर गैंगस्टर एक्ट के आरोपी सपा नेता जुगेंद्र यादव पर कभी भी बुलडोजर की कार्रवाई के बाद कड़ी कार्यवाही कर सकती है।

आपको बता दें कि ये पूरा मामला एटा के दिग्गज सपा नेता जुगेन्द्र सिंह यादव और पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर थाना कोतवाली नगर में गैंगस्टर एक्ट में दर्ज FIR का मामला है। गैंगस्टर के मामले की जलेसर इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र द्वारा जांच की जा रही है। गैंगस्टर मामले में अभी पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव जेल में अभी भी बंद हैं।

यह भी पढ़ें : ललितपुर : त्योहारों से पहले जिलाधिकारी ने सभी दलों के जनप्रतिधियों की बुलाई बैठक, दिए निर्देश

वहीं कोतवाली जलेसर पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए छठवीं बार सपा नेता जुगेन्द्र सिंह यादव को नोटिस देकर बुलाया गया था लेकिन वो थाने नही पहुचे। वहीं गुरुवार को कोतवाली जलेसर में उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए आना था और बयान दर्ज कराने नहीं आए।

वहीं बताया जा रहा है कि उच्च न्यायालय में ग्यारह अक्तूबर को उनके मुक़दमों में सुनवाई होनी है। एसएचओ जलेसर जगदीश चन्द्र ने बताया कि गैंगस्टर के मामले में कोर्ट ने उन्हें स्टे दिया था। शर्त यह थी कि उन्हें पुलिस जांच में सहयोग करना था,लेकिन नोटिस के बाद भी वो थाने बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे और ना ही वो विवेचना में पुलिस की कोई मदद कर रहे है, जिसके चलते विवेचना का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।

यह भी पढ़ें : वृद्ध दंपत्ति को बंधक बनाकर लूट ले गए लाखों के नगदी और जेवरात, वृंदावन के पॉश इलाके का मामला