31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Special
आदमपुर पुलिस को मिली सफलता, मुठभेड़ के बाद चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार
Play video

आदमपुर पुलिस को मिली सफलता, मुठभेड़ के बाद चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार

चंदौली क्राइम ब्रांच के सहयोग से हुआ खुलासा, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 15 Dec 2017, 6:19 PM IST

वाराणसी. आदमपुर पुलिस को चंदौली क्राइम ब्रांच के सहयोग से बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को पुलिस ने चंदौली क्राइम ब्रांच की सहयोग से मुठभेड़ के बाद चार शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने पकड़े गये बदमाशों की जानकारी मीडिया के साथ साझा की।
यह भी पढ़े:-नये साल में सीएम योगी नहीं कर पाये यह काम तो पीएम मोदी को लगेगा झटका




एसपी सिटी ने बताया कि आदमपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार मिश्र को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजघाट पिकेट के पास कुछ बदमाश मौजूद थे इसके बाद आदमपुर पुलिस ने क्राइम ब्रांच के सहयोग से मौके पर गये और मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों के पास से 14लाख 61 हजार रुपये, 12 हजार रुपये नकब जनी के, दो तमंचा व तीन कारतूस, घटना में प्रयुक्त दो बाइक के साथ सोने के जेवरात बरामद किया है। पूछताछ में चारों बदमाशों ने अपना नाम बच्चू यादव, निवासी सप्तसागर थाना कोतवाली, मन्नी सिंह निवासी सुडिय़ा थाना चौक, दीपू केशरी निवासी सुजाबाद नई बस्ती थाना रामनगर व इरफान निवासी पड़ाव थाना मुगलसराय है।
यह भी पढ़े:-हेरिटेज वॉक के गेट व सूचना केन्द्र बनाने के लिए तोड़ा गया अतिक्रमण

गैंग के साथ अक्टूबर में की थी 70 लाख की लूट
चार बदमाश ने अपने गैंग के साथ 14 अक्टूबर को भदऊ चुंगी के पास स्र्वण व्यवसायी से 70 लाख की लूट की थी इसके बाद सभी फरार हो गये थे। कुछ दिन पहले ही बनारस क्राइम ब्रांच ने गैंग के ६ बदमाशों को पकड़ा था और लाखों रुपये बरामद किये थे इसके बाद से ही बचे हुए चार बदमाशों के पीछे पुलिस लगी थी जब अब पकड़े गये।
यह भी पढ़े:-अवैध खनन पर हाईकोर्ट की बड़ी कार्रवाई, दो जिलाधिकारी को किया निलंबित

अय्याशी के लिए करते थे लूट
पकड़े गये बदमाशों से पूछताछ में पता चला है कि अय्याशी करने के लिए ही लूट करते थे। लूट के बाद जो पैसा मिलता था उसे सभी बदमाश दिल्ली, मुम्बई आदि जगहों पर प्लाइट से जाते थे और अय्याशी करते थे। महंगे कपड़े, लाखों की सोने की चैन, महंगा मोबाइल आदि के शौक के चलते लूट की घटना को अंजाम देते थे।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी के अभियान को रोकने के लिए बीजेपी विधायक ने तैयार किया चक्रव्यूह