ज्योतिष की दुनिया बदलने वाली है। अभी तक आप ज्योतिषियों के पास जाकर अपनी समस्याओं का हल खोजा करते थे, लेकिन उनकी कुछ सीमाएं थीं। मसलन, वो अपने मन के मुताबिक आपको समय देते हैं। उन्हें बताई जानकारी किसी दूसरे तक पहुंचने की आशंका बनी रहती है। कभी कभी अज्ञानी ज्योतिषी बेवजह आपको भयभीत कर देते हैं। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। ऑनलाइन ज्योतिष के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में एक एस्ट्रोसेज ने आधुनिक तकनीक और परंपरागत ज्योतिष का सम्मिश्रण कर नई क्रांति का आगाज़ कर दिया है। चैटजीपीटी और ज्योतिष का मिलन कराकर कंपनी ने ‘एस्ट्रोसेज AI’ के रुप में एक ऐसा अनूठी ऍप तैयार की है, जो हर उपयोक्ता को उसकी निजी ज्योतिषीय भविष्यवाणी चुटकी बजाते ही मुहैया कराएगी। इंसानी ज्योतिषी से सैकड़ों गुना तेज एस्ट्रोसेज एआई अपने आप में अद्भुत है, जो आने वाले दिनों में ज्योतिष की दुनिया की दशा-दिशा बदल सकता है। सरल शब्दों में कहें तो AstroSage AI के रुप में कंपनी ने हर व्यक्ति को अपना निजी ज्योतिषी उपलब्ध करा दिया है, जो ना केवल 24 घंटे उनके साथ रह सकता है बल्कि उनकी व्यक्तिगत ज्योतिषीय भविष्यवाणी एक पल में कर सकता है।