26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कंटेंट क्रिएटर और फाइनेंशियल एजुकेशनलिस्ट सागर सिन्हा युवाओं को कर रहे प्रेरित 

सागर ने 10 करोड़ का एंपावरमेंट फंड भी लॉन्च किया, जो युवाओं को आर्थिक मदद प्रदान करता है। सागर का डिजिटल कंटेंट लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

anoop shukla

•

Updated: 25 Aug 2024, 11:09 PM IST

सागर सिन्हा मोटिवेशनल स्पीकर, फाइनेंशियल एजुकेशनलिस्ट, और कंटेंट क्रिएटर हैं। उनकी जीवन यात्रा ने आज लाखों युवाओं को प्रेरित किया है। सागर अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद दिल्ली आए और एक आईटी कंपनी में नौकरी की शुरुआत की। जल्द ही उन्हें एहसास हुआ कि यह नौकरी उनके लिए नहीं थी। उनका मन स्वयं के केंद्र से हट कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की ओर आकर्षित हुआ। इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़कर एक नई दिशा में कदम बढ़ाया, जिसका उद्देश्य लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था।सागर का मानना है कि सही मार्गदर्शन और ज्ञान के साथ कोई भी व्यक्ति अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकता है।

इसी सोच के साथ उन्होंने फाइनेंशियल एजुकेशन को अपने करियर का हिस्सा बनाया।उन्होंने नए एंटरप्रेन्योर्स को सही रास्ता दिखाने और उन्हें सफलता की ओर बढ़ाने के लिए कई टूल्स और रणनीतियाँ प्रदान की हैं।सागर ने 10 करोड़ का एंपावरमेंट फंड भी लॉन्च किया, जो युवाओं को आर्थिक मदद प्रदान करता है। सागर का डिजिटल कंटेंट लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उनके यूट्यूब चैनल पर 2.93 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन और फेसबुक पर 2.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।उनकी इस लोकप्रियता का कारण उनका सरल और प्रभावी कंटेंट है जो की ना सिर्फ शहरों में बल्कि गांवों मे भी लोगो को बहुत पसंद आ रहा है।

सागर अपने वीडियो मे लोकल भाषा में फाइनेंशियल नॉलेज प्रदान करते हैं, जिससे हर कोई उन्हें आसानी से समझ सके और उनके विचारों से प्रेरित हो सके। सागर की सफलता का राज उनकी कड़ी मेहनत, लगन और उनकी विनम्रता है, सागर किसी शहर में हों या गांव में, वे हमेशा ज़मीन से जुड़े रहते हैं। उन्होंने कभी भी अपनी जड़ों को नहीं छोड़ा और हमेशा अपनो के साथ जुड़े रहने की कोशिश की है। सागर ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन वे अपने लक्ष्य से कभी डगमगाए नहीं और सदा अडिग रहकर वे सफलता के शिखर पर पहुंचे हैं।

सागर की लिखी किताब "द रियल रिच "को अमेज़न पर 4.6 की रेटिंग प्राप्त है और सागर की यह किताब लोगो को खूब पसंद भी आ रही है। सागर सिन्हा का उद्देश्य है कि वे अधिक से अधिक लोगों तक अपनी पहुँच बनाएं और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करें, ताकि हर व्यक्ति अपने लिए एक बेहतर जीवन की ओर कदम बढ़ा सके। आज सागर की कहानी उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो जीवन में कुछ बड़ा हासिल करना चाहते हैं।