यूक्रेन रूस में युद्ध की शुरुआत हो चुकी है। यूक्रेन रूस युद्ध पर रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने चेताया है कि, उत्तर प्रदेश के चुनाव के बाद जब पेट्रोल डीज़ल के भाव सीधा 10 रुपय बढ़ाए जाएंगे, तब जो परिस्थिति बनेंगी, उसकी योजना आज बननी चाहिए। मोदी सरकार को तेल पर शुल्क घटाने पड़ेंगे। साथ ही बजट में जो विकास के लक्ष्य रखे हैं, वो संभव नहीं… व्यय पर लगाम लगाना आवश्यक है। यूक्रेन रूस युद्ध के साथ ही विश्व तीसरे विश्वयुद्ध के मुहाने पर खड़ा हो गया है। रूस और अमेरिका जैसी महाशक्तियों के आमने-सामने होने से भारत सहित पूरी दुनिया पर इसका असर हो सकता है। यूपी चुनाव में भी इसकी गूंज सुनाई देने लगी है। राष्ट्रीय लोकदल चीफ जयंत चौधरी ने इस युद्ध को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि चुनाव बाद डीजल-पेट्रोल की कीमतों में एक झटके में 10 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि होगी।