29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / UP Special / अल्ट्रा मीडिया हुआ लाइव, लोगों को मिलेगा नायब तोहफा

अल्ट्रा मीडिया हुआ लाइव, लोगों को मिलेगा नायब तोहफा

इस पर 1950 से अब तक प्रदर्शित गुरु दत्त, राज कपूर, शक्ति सामंता, सुभाष घई, विधु विनोद चोपड़ा आदि दिग्गजों द्वारा बनाई गई 2000 से अधिक हिंदी क्लासिक फिल्मों का खजाना उपलब्ध है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महाराजगंज

•

image

anoop shukla

•

Updated: 12 Sep 2024, 2:31 AM IST

अल्ट्रा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप ने आज हिंदी सिनेमा और संगीत की समृद्ध विरासत को सम्मानित और संरक्षित करने वाले ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लॉन्च की घोषणा की। 'अल्ट्रा प्ले' और 'अल्ट्रा गाने' के लॉन्च के साथ कंपनी ने क्लासिक बॉलीवुड फिल्मों और सदाबहार हिंदी सिनेमा के प्रशंसकों के लिए एक विशेष डिजिटल अनुभव प्रदान किया है। इन प्लेटफॉर्म्स पर दशकों से भारतीय मनोरंजन का प्रतीक रहे फिल्मों और गानों का संग्रह उपलब्ध कराया गया है, जिसके माध्यम से बॉलीवुड के दिग्गजों को सम्मानित किया गया है।

'अल्ट्रा प्ले' प्लेटफॉर्म पर 1950 से अब तक प्रदर्शित गुरु दत्त, राज कपूर, शक्ति सामंता, सुभाष घई, विधु विनोद चोपड़ा आदि दिग्गजों द्वारा बनाई गई 2000 से अधिक हिंदी क्लासिक फिल्मों का खजाना उपलब्ध है। 'हर जमाने का कंटेंट' वाला यह प्लेटफॉर्म बेहद संतोषजनक मनोरंजन अनुभव प्रदान करता है, जिसका आनंद पूरा परिवार एक साथ बैठकर ले सकता है।

'अल्ट्रा गाने' भारत का पहला विशेष वीडियो गाने का ओटीटी प्लेटफार्म है, जो 1940 से आज तक के 4,000 से अधिक सदाबहार हिंदी गाने स्ट्रीम करता है। 'देख के सुनो' इनकी टैगलाइन है, और इस प्लेटफार्म पर 'बाबूजी धीरे चलना', 'रूप तेरा मस्ताना' जैसे कई लोकप्रिय गानों का समृद्ध अनुभव मिलेगा। 'अल्ट्रा गाने' प्लेटफार्म पर हर सप्ताह दो नए ओरिजिनल हिंदी गानों का स्ट्रीमिंग किया जाएगा, और ये गाने उभरते कलाकारों के होंगे। इसके अलावा, इस प्लेटफॉर्म पर मराठी, गुजराती और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के वीडियो गाने भी जोड़े जाने की योजना है।

'अल्ट्रा प्ले' और 'अल्ट्रा गाने' दोनों प्लेटफार्म भारत में सिर्फ ₹199 के वार्षिक शुल्क और 99 तीन महीना के शुल्क उपलब्ध हैं। अल्ट्रा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप के सीईओ सुशीलकुमार अग्रवाल ने कहा, "अल्ट्रा ने हिंदी, मराठी और अन्य भाषाओं में हजारों शीर्षकों का अधिग्रहण किया है। उसी प्रकार अपनी खुद की ओटीटी ऐप्स शुरू करना हमारे व्यापार का स्वाभाविक विस्तार था।"

अल्ट्रा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप के सीओओ श्री रजत अग्रवाल ने कहा, "अल्ट्रा हमेशा से होम एंटरटेनमेंट के अग्रदूत रहे हैं। वीएचएस से शुरुआत कर अब यह ओटीटी तक पहुंच चुका है। इस यात्रा में उन्होंने क्लासिक फिल्मों का डिजिटलीकरण करके उन्हें संरक्षित किया है।”