1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Election 2022: सपा ने पहले चरण के लिए तय किये 40 नाम, आज जारी होगी सूची, देखें किसे कहां से मिला टिकट

विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने पहले व दूसरे फेज के करीब 40 उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। बुधवार को या बृहस्पतिवार को इसकी सूची जारी की जा सकती है। उधर, बुधवार को भी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक करीब 50 प्रत्याशियों की सूची लगभग तैयार है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 12 Jan 2022, 11:05 AM IST

UP Election 2022 Akhilesh Yadav First List Samajwadi Candidates

UP ElectioUP Election 2022 Akhilesh Yadav First List Samajwadi Candidatesn 2022: सपा ने पहले चरण के लिए तय किये 90 नाम, आज जारी होगी सूची, देखें किसे कहां से मिला टिकट

लखनऊ. विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने पहले व दूसरे फेज के करीब 40 उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। बुधवार को या बृहस्पतिवार को इसकी सूची जारी की जा सकती है। उधर, बुधवार को भी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में करीब 50 प्रत्याशियों की सूची लगभग तैयार है। पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशियों के नाम पर मंथन चल रहा है। स्क्रीनिंग कमेटी में मंगलवार को इसे अंतिम रूप दिया गया।

सपा के साथ गठबंधन में शामिल महान दल को पहला टिकट मिला है। बदायूं जिले के बिल्सी से महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवप्रसाद मौर्य के बेटे चंद्र प्रकाश मौर्य को मिला है। हालांक, अभी आधिकारक लिस्ट जारी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें:UP Assembly Election: बेटे के लिए जसवंतनगर सीट छोड़ सकते हैं शिवपाल, इस बाहुल्य सीट से प्रसपा अध्यक्ष लड़ेंगे चुनाव

सपा का कई पार्टियों के साथ गठबंधन

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय लोकदल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, महान दल, जनवादी पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत कई अन्य दलों के साथ गठबंधन है। पहले चरण में 58 और दूसरे चरण में 55 सीटें शामिल हैं। इसमें राष्ट्रीय लोकदल को 35 सीटें मिलने की बात कही जा रही है। रालोद से सपा छह उम्मीदवारों को मैदान में उतार सकती है।

यह भी पढ़ें: UP Assembly Election: बुजुर्ग और दिव्यांग घर बैठे डाल सकेंगे वोट, कोरोना संक्रमितों के लिए भी चुनाव आयोग ने निकाला यह उपाय

स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया इस्तीफा

स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले यह चौंकाने वाला फैसला है। लेकिन आगे कि क्या रणनीति होगी, यह बड़ा सवाल है। उनके सपा ज्वाइन करने के कयास लगाए जा रहे हैं। अखिलेश संग आई उनकी तस्वीर के बाद से मौर्य के सपा में जाने की बात कही गई है लेकिन उनकी स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी ने इसे नकार दिया है।