
Vastu Tips For Kapoor
Vastu Tips For Kapoor: पूजा पाठ में विशेष तौर पर कपूर का उपयोग किया जाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर से नकारत्मक ऊर्जा को दूर करने में कपूर का छोटा सा टुकड़ा बेहद लाभकारी होता है। आइए जानते हैं कपूर से कैसे ठीक करें घर का वास्तु दोष ।
अगर आपके भी घर में नकारात्मक शक्तियां हैं तो घर में कपूर का उपयोग करके इन नकारात्मक शक्तियों को दूर किया जा सकता है। कहा जाता है कि जिस घर में नकारात्मक शक्तियां होती हैं उस घर के बने-बनाए काम बिगड़ने लग जाते हैं।
इसके साथ ही कुछ लोग बीमार भी पड़ जाते हैं। कपूर अकेले ही कई वास्तु दोष को दूर करता है और घर में खुशहाली लाता है। इसके अलावा कपूर आर्थिक परेशानियों को भी निपटाने में बहुत लाभकारी होता है। आइए जानते हैं कपूर से कैसे दूर होगी नकारात्मक शक्तियां।
1. वास्तु के अनुसार कपूर को बेहद लाभकारी माना जाता है। पूजा पाठ में कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही कपूर के बिना आरती और हवन भी अधूरा माना जाता है। कहा जाता है कि अगर घर में सुबह-शाम कपूर जलाया जाता है तो उस घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है। इतना ही नहीं इससे नकारात्मकता शक्तियां भी दूर भागती है। कपूर जलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
2. वास्तु के अनुसार कपूर से आरती करने से पहले हमें कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए। आरती करने से पहले पूरे घर की अच्छे से सफाई करनी चाहिए। घर का सारा कचरा कूड़ेदान में फेंक दें। इसके बाद ही घर में आरती करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
3. वास्तु शास्त्र के अनुसार रोजाना घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में कपूर जलाने से आर्थिक समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही रोजाना घर में कपूर का उपयोग करने से परिवार के सदस्यों का तालमेल बना रहता है।
4. वास्तु के अनुसार अगर आपके काम में बार-बार रुकावट आ रही है तो शनिवार के दिन कपूर से जुड़े उपाय को करना चाहिए। इसके अलावा नहाने के पानी में कपूर और चमेली के तेल की कुछ बूंदे भी डालें । ऐसा करने से शनि दोष दूर होता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में लक्ष्मी जी की कृपा भी बनी रहती है।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
Published on:
16 Nov 2024 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allवास्तु टिप्स
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
