23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vastu Tips For Home: घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं ये उपाय, यहां वास्तु शास्त्र से जानिए

Vastu Tips For Home: अगर आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो घर में बांस का पौधा, लाफिंग बुद्धा, ऐक्वेरियम जैसी चीजें रख सकते हैं, यह सब वास्तु शास्त्र में शुभ मानी जाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Sachin Kumar

•

Updated: 5 Feb 2025, 8:48 AM IST

Vastu Tips For Home

Vastu Tips For Home

Vastu Tips For Home: घर की आर्थिक तंगी के सुधार के लिए वास्तु शास्त्र में कई उपाय और तरीके बताएं गए हैं। जो घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा और धन वृद्धि में सहायक होते हैं। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के कुछ प्रभावी उपाय।

मुख्य द्वार पर विशेष ध्यान दें

घर का मुख्य द्वार साफ-सुथरा और आकर्षक होना चाहिए। दरवाजे पर सुंदर तोरण और स्वस्तिक या ॐ का चिन्ह लगाएं। दरवाजे के पास तुलसी का पौधा रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है।

धन रखने की जगह

तिजोरी को दक्षिण दिशा की दीवार से सटाकर उत्तर दिशा में खोलें, जिससे धन में वृद्धि होती है। तिजोरी के अंदर लाल कपड़े में चावल या गोमती चक्र रखना शुभ होता है। तिजोरी के पास लक्ष्मी जी का चित्र या श्री यंत्र रखें।

घर में पानी का सही प्रबंध

घर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में पानी का स्रोत (कुंआ, फव्वारा, या जल से भरा कटोरा) रखना शुभ होता है। टपकते हुए नल से घर में दरिद्रता आती है, इसलिए लीक होते नलों को तुरंत ठीक कराएं।

तुलसी का महत्व

घर के उत्तर-पूर्व में तुलसी का पौधा लगाएं और नियमित रूप से इसकी पूजा करें। मनी प्लांट और बांस का पौधा लगाने से आर्थिक उन्नति होती है।

दर्पण का सही उपयोग

तिजोरी के सामने दर्पण लगाना शुभ माना जाता है, यह धन को दोगुना करने का संकेत देता है। बेडरूम में इस तरह दर्पण न लगाएं कि उसमें सोने वाला व्यक्ति दिखे, इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है।

घर में साफ-सफाई और कबाड़ हटाएं

टूटी हुई चीजें, खराब घड़ियां, बेकार इलेक्ट्रॉनिक्स, पुराने जूते-चप्पल घर में दरिद्रता लाते हैं। महीने में एक बार घर की सफाई करें और बेकार सामान हटा दें।

घर में नियमित दीपक जलाएं

रोज शाम को घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के सामने दीप जलाने से धन की प्राप्ति होती है।

रंगों का ध्यान रखें

घर की दीवारों पर हल्के और शुभ रंगों का प्रयोग करें, जैसे हल्का हरा, गुलाबी, पीला या क्रीम। रसोई में लाल और नारंगी रंग शुभ माने जाते हैं।

क्रिस्टल और पिरामिड का उपयोग

घर में क्रिस्टल बॉल और वास्तु पिरामिड रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। दक्षिण-पूर्व दिशा में लाल रंग का पिरामिड रखने से धन वृद्धि होती है।

श्रीयंत्र और कुबेर यंत्र का महत्व

घर में श्रीयंत्र या कुबेर यंत्र स्थापित करने से धन की बढ़ोतरी होती है। इसे पूजा स्थल में सही दिशा में रखकर नियमित पूजा करनी चाहिए। अगर ये वास्तु उपाय सही तरीके से अपनाए जाएं, तो घर में धन और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा में करें इस मंत्र का जाप, ग्रह दोष से मिल सकती है राहत

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।