
Vyapar Vridhi Vastu Tips for business growth in hindi: व्यापार वृद्धि वास्तु टिप्स
Vyapar Vridhi Vastu Tips for business growth: जयपुर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और वास्तुविद डॉ. अनीष व्यास के अनुसार वास्तुशास्त्र किसी व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बनाने में काफी अहम भूमिका निभाता है। घर, ऑफिस, बिजनेस, दुकान आदि के लिए वास्तु के नियमों का पालन आपके घर पर खुशहाली ला सकती है।
डॉ. व्यास के अनुसार घर, ऑफिस, दुकान आदि के वास्तु के अनुसार होने से स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ आय में वृद्धि, कार्य में सफलता और उन्नति मिल सकती है। जबकि मकान, दुकान, कार्यस्थल पर वास्तु दोष होने से इसका दुष्प्रभाव सेहत, आय, बिजनेस, नौकरी पर भी होता है। इसलिए यदि आपके बिजनेस में तरक्की नहीं हो रही है तो आपको एक बार वास्तु के कुछ उपायों को अपनाकर देखना चाहिए।
Vyapar Vridhi Vastu Tips: ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार हिंदू धार्मिक ग्रंथों में पूजन में यंत्रों का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि यंत्रों की पूजा करने से सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इनका पूजन करने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप व्यापार में सफलता पाना चाहते हैं तो आप कार्यस्थल पर व्यापार वृद्धि यंत्र स्थापित कर उसकी पूजा कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ महुर्त देखकर इसकी स्थापना करें। रोजाना इसकी पूजा करने से व्यापार में बढ़ोतरी होगी।
Vyapar Vridhi Vastu Tips: ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार धन के देवता कुबेर का स्थान उत्तर दिशा में होता है। यदि घर की उत्तर दिशा में दोष है तो मनुष्य की बुद्धि ठीक से काम नहीं करती और वह समय पर फैसले लेने में असहज महसूस करता है।
ऐसी स्थिति में मनुष्य की आर्थिक उन्नति में भी बाधाएं आती हैं। इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा को दोष मुक्त रखना चाहिए, ताकि व्यापार में उन्नति हो सके। वास्तु के मुताबिक उत्तर दिशा की दीवार पर हरे रंग के तोते की तस्वीर अवश्य लगाएं। हरा रंग बुध का रंग होता है।
ये भी पढ़ेंः
Vyapar Vridhi Vastu Tips: डॉ. अनीष व्यास के अनुसार इसके अलावा व्यापार स्थल पर किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो वहां श्वेतार्क गणपति और एकाक्षी श्री फल की स्थापना करें और फिर नियम से धूप, दीप आदि से पूजा करें और सप्ताह में एक बार मिठाई का भोग लगाकर प्रसाद अधिक से अधिक लोगों में बांटे।
Vyapar Vridhi Vastu Tips: वास्तु विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि यदि आप खाद्य पदार्थ से जुड़े व्यापार करते हैं तो अपने बेडरूम में गाय की मूर्ति रखें। यदि आप इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से जुड़ा व्यापार करते हैं तो व्यापार वृद्धि के लिए अपने कमरे में क्रिस्टल लगाएं। जो व्यक्ति दवाइयों से जुड़ा काम करते हैं वह अपने कमरे में सूर्य नारायण की तस्वीर लगाएं तो लाभ होगा।
Vyapar Vridhi Vastu Tips: वास्तु विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास के अनुसार ऑफिस में धातु से बना कछुआ रखना भी फायदेमंद रहता है। कछुआ ऑफिस में रखने से व्यापार में धन लाभ होने के साथ सफलताएं भी मिलने लगती हैं। साथ ही रूके हुए काम भी जल्दी पूरे होने लगते हैं।
ये भी पढ़ेंः
Vyapar Vridhi Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप अपने ऑफिस, दुकान या फैक्ट्री में सफेद, क्रीम या हल्के रंग का उपयोग कर सकते हैं। इन रंगों से सकारात्मकता का प्रवाह होता है, जो तरक्की में सहायक माने जाते हैं।
घर, ऑफिस, दुकान या फैक्ट्री में उत्तर दिशा कुबेर का माना जाता है, इसलिए आप अपना कैश काउंटर या तिजोरी उत्तर दिशा में ही रखें। इससे धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
Vyapar Vridhi Vastu Tips: वास्तु विशेषज्ञ डा. अनीष व्यास ने बताया कि आपके ऑफिस और कार्यक्षेत्र में लगे द्वार अंदर की ओर खुलने वाले होने चाहिए। साथ ही खिड़की, दरवाजे, आलमारी आदि सभी चीजें सही हालत में हों, टूटे न हों। खराब हैं, तो उनकी मरम्मत करा दें। वहीं ऑफिस में जो भी मीटिंग हॉल है, उसमें आयताकार टेबल का उपयोग करें। दुकान आदि में भी ऐसा ही टेबल उपयोग में ला सकते हैं।
Vyapar Vridhi Vastu Tips: वास्तु विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि बिजनेस में तरक्की के लिए आप अपनी टेबल पर श्रीयंत्र, व्यापार वृद्धि यंत्र, क्रिस्टल वाला कछुआ, क्रिस्टल बॉल, हाथी आदि को रख सकते हैं। यह शुभता के प्रतीक हैं, इससे तरक्की के लिए सकारात्मक वातावरण बनते हैं।
ये भी पढ़ेंः
वास्तु विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि बिजनेस में तरक्की के लिए आप कार्य स्थल पर पांचजन्य शंख को स्थापित करें और नियमित विधि विधान से उसकी पूजा करें। आपको लाभ होगा। शंख को माता लक्ष्मी का भाई मानते हैं, क्योंकि दोनों की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी। शंख की पूजा से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
Vyapar Vridhi Vastu Tips: कार्यस्थल पर बिजनेस मालिक का रूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में हो और बैठते समय मुख उत्तर की ओर हो, तो उत्तम रहता है। जहां बैठें, उसके ठीक पीछे एक ठोस दीवार होनी चाहिए। कोई कांच की दीवार या खिड़की न हो।
ये भी पढ़ेंः
वास्तु विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि ऑफिस का मुख्य द्वार उत्तर दिशा में हो तो, बहुत अच्छा है। उत्तर-पश्चिम या उत्तर-पूर्व दिशा में भी मुख्य द्वार का होना ठीक माना जाता है। मुख्य द्वार के सामने किसी प्रकार की कोई रूकावट न हो। इससे कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और उन्नति होती है।
Updated on:
18 Jan 2025 02:22 am
Published on:
16 Jan 2025 09:00 pm
बड़ी खबरें
View Allवास्तु टिप्स
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
