
वाराणसी. आप पार्टी ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। पार्टी के जिला प्रभारी आलोक त्रिपाठी ने पटेल धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में बताया कि पार्टी संसदीय चुनाव 2019 में चुनाव लड़ेगी। नई दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ संसदीय चुनाव लड़ सकते हैं।
यह भी पढ़े:-गजब! भारतीयों की टीम में खेलेगा श्रीलंका का नागरिक, पाकिस्तानी के हाथ में होगी अंपायरिंग
जिला प्रभारी आलोक त्रिपाठी ने बताया कि कार्यकारिणी में थोड़ा बदलाव किया गया है। हम लोग अधिक सक्रिय ढंग से जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। बनारस नगर निगम चुनाव में मिली हार के चलते कार्यकारिणी में बदलाव के प्रश्र पर आलोक त्रिपाठी ने कहा कि ऐसा नहीं है। नियमित प्रक्रिया के तहत ही कार्यकारिणी में बदलाव किया गया है, कुछ सहयोगी सक्रियता नहीं दिखा पाये थे, जिसके चलते उनकी जगह पर दूसरे लोगों को शामिल किया गया है। आलोक त्रिपाठी ने बताया कि यूपी में निकाय चुनाव में आप पार्टी ने 530 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमे से 57 सीट पर पार्टी के प्रत्याशी को विजय मिली है। आप ने पहली बार निकाय चुनाव लड़ा है और इतने प्रत्याशी को जीता कर हम लोगों ने साबित किया है कि यहां पर पार्टी का बड़ा जनाधार बन रहा है।
यह भी पढ़े:-क्राइम ब्रांच को मिली सफलता, 50 हजार के इनामी सहित पांच बदमाश पकड़े गये
पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं अरविंद केजरीवाल
जिला प्रभारी आलोक त्रिपाठी से संसदीय चुनाव २०१९ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुल कर जबाव दिया। उन्होंने कहा कि देश के कुछ राज्यों में हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसके लिए हम लोग तैयार है। अरविंद केजरीवाल के प्रश्र पर कहा कि पूर्व में उन्होंने वाराणसी संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था और फिर से यहां से चुनाव लड़ सकते हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल किस जगह से चुनाव लड़ेंगे। इस पर अंतिम निर्णय पार्टी के वरिष्ठ नेता करेंगे। आप पार्टी ने कार्यकारिणी में बदलाव किया है। मुकेश सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जिला कोषाध्यक्ष प्रभाशंकर मेहता, जिला सहकोषाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता कैलाश पटेल, महानगर अध्यक्ष अखिलेश पांडेय व ग्रामीण अध्यक्ष की जिम्मेदारी पल्लवी वर्मा को सौंपी गयी है।
यह भी पढ़े:-गुजरात चुनाव से बीजेपी को मिला बड़ा सबक, यूपी में अमित शाह की नयी रणनीति का खुलासा