यूनिवर्सिटी में मोबाइल फोन बंद को लेकर उलझे हुए है अखिलेश यादव, जबकि मायावती ने होमगार्ड को हटाने के मुद्दे पर सरकार को घेरा था
अखिलेश यादव व मायावती के ट्वीटर एकाउंटर की बात करे तो दोनों ही नेता अलग-अलग मुद्दे पर उलझे हुए हैं। अखिलेश यादव यूनिवर्सिटी में मोबाइल बैन को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे हैं, जबकि मायावती ने होमगार्ड को हटाने का मुद्दा बनाया हुआ है। सपा व बसपा के वरिष्ठ नेताओं ने जिस तरह से पुष्पेन्द्र यादव एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए सीएम योगी सरकर पर हमला बोला था उस तरह कमलेश तिवारी मर्डर को लेकर अपना विरोध नहीं दर्ज करा पा रहे हैं। विरोधी नेताओं की चुप्पी से सीएम योगी आदित्यनाथ को बड़ी राहत मिल गयी है।
यह भी पढ़े:-वेस्ट चीजों से बनायी ऐसी ईट, जो बारिश का पानी व्यर्थ नहीं जाने देगी