अखिलेश यादव के चलते मुख्तार ने की पार्टी का विलय हुआ था खत्म, अब्बास अंसारी ने किया था सपा अध्यक्ष का प्रचार
बाहुबली मुख्तार अंसारी की मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव से निकटता किसी से छिपी नहीं है। शिवपाल यादव ने मुख्तार अंसारी की पार्टी कौएद का विलय सपा में विलय कराया था, लेकिन अखिलेश यादव के विरोध के बाद यह विलय खत्म हो गया था। इसके बाद अंसारी बंधु ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा था। लोकसभा चुनाव 2019 में अखिलेश यादव व मायावती की पार्टी ने गठबंधन किया था और गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर अखिलेश यादव ने आजमगढ़ संसदीय सीट से नामांकन किया था। बाहुबली मुख्तार अंसारी का परिवार बसपा में आ चुका था। पिछली सारे मतभेद भुलाते हुए अब्बास अंसारी ने आजमगढ़ संसदीय सीट पर अखिलेश यादव का चुनाव प्रचार किया था और घर-घर जाकर वोट मांगे थे।
यह भी पढ़े:-बाहुबली रमाकांत यादव के चलते ही अखिलेश यादव को मिला निरहुआ का साथ