फूलपुर संसदीय सीट पर पिछड़े वर्ग के वोटरों की अधिक संख्या को देखते हुए यह बात तय हो चुका है कि बीजेपी भी पिछड़े वर्ग के प्रत्याशी पर दांव खेलने की तैयारी में है। अभी तक कई नामों पर चर्चा हुई थी लेकिन अंतिम चरण में अमरनाथ यादव का नाम निकल कर सामने आने लगा है। आरएसएस से जुड़े अमरनाथ यादव का नाम खुद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने रखा है। फूलपुर के सांसद रहे केशव प्रसाद मौर्या के प्रत्याशी को ही बीजेपी टिकट दे सकती है। देश के आजादी के बाद केशव प्रसाद मौर्या ने पहली बार फूलपुर संसदीय सीट जीत कर इतिहास रचा है और उनके इस्तीफा देने के चलते ही इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है, ऐसे में बीजेपी भी केशव प्रसाद मौर्या की बात काटने की स्थिति में नहीं है।
यह भी पढ़े:-कांग्रेस सिर्फ रणनीति बनाने में जुटी, बीजेपी की तैयार होने लगी नयी सेना