भारत में अपना कारोबार बढ़ाने के लिए अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस इन दिनों भारत के दौरे पर है कुछ दिन पहले ही उन्होंने हमारे देश में अरबो रुपये के निवेश का एलान किया था। अमेजन के माध्यम से अधिक से अधिक भारतीय उत्पाद को विश्वस्तर पर लाने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में वह अचानक बनारस पहुंच गये। एयरपोर्ट पर विमान उतरने के बाद पता चला कि अपने निजी विमान से कौन आया है। बनारस में उन्होंने कुछ स्थानों को भ्रमण किया और विभिन्न कारोबार की जानकारी ली। अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस किन लोगों से मिले हैं और क्या जानकारी ली है इस बाबत अभी कोई नयी जानकारी सामने नहीं आयी है। फिलहाल उनके बनारस आने से साफ हो गया है कि अमेजन की निगाहे अब पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में करोबार बढ़ाने पर भी है। चर्चा है कि वह इलेक्ट्रिक रिक्शा के क्षेत्र की जानकारी ली है क्योंकि ई:कॉमर्स कंपनी जल्द ही भारत में अपना इलेक्ट्रिक डिलिवरी रिक्शा लाने वाली है।
यह भी पढ़े:-जानिए कौन है ISI का एजेंट राशिद, यहां की भेज चुका था पाकिस्तानी हैंडलर्स को जानकारी