वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक बार फिर बनारस आये हैं। गुरुवार को काशी आगमन के दौरान अमित शाह ने गड़वा घाट जाकर बीजेपी की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गाय को गुड़ भी खिलाया। चुनाव को देखते हुए अमित शाह का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण है। यादव समाज के लिए गड़वा घाट आस्था का बड़ा केन्द्र हैं और यहां से आशीर्वाद मिलने का फायदा बीजेपी को पूर्वांचल तक हो सकता है।
यह भी पढ़े:-तेज बहादुर प्रकरण पर सुनवाई टली, पुलिस से नहीं मिली आख्या