19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / ओमप्रकाश राजभर के बाद बीजेपी को झटका दे सकता है अपना दल, आयेगा सियासी तूफान

ओमप्रकाश राजभर के बाद बीजेपी को झटका दे सकता है अपना दल, आयेगा सियासी तूफान

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले बीजेपी पर बढ़ जायेगा दबाव, आसान नहीं होगा भगवा पार्टी को नजरअंदाज करना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 19 Mar 2018, 4:58 PM IST

BJP Alliance

BJP Alliance

वाराणसी. बीजेपी के लिए आने वाला समय अच्छा नहीं दिख रहा है। ओमप्रकाश राजभर इन दिनों से बीजेपी नाराज चल रहे हैं। अपना दल भी अब बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल सकता है। सुभासपा की तरह अपना दल के विधायक राज्यसभा में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान नहीं करते हैं तो सियासी तूफान मचना तय है।
यह भी पढ़े:-गोरखपुर व फूलपुर उपचुनाव के बाद कमजोर हुई बीजेपी, ओमप्रकाश राजभर ने इस कारण खेला नया दांव

बीजेपी ने यूपी चुनाव 2017 से पहले अपना दल से गठबंधन किया हुआ है। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस के रोहनिया में एक सभा में अनुप्रिया पटेल व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दोनों दलों के गठबंधन का ऐलान किया था। इसके बाद यूपी चुनाव 2017 में बीजेपी व अपना दल गठबंधन को फायदा हुआ। अपना दल के 9 विधायक जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं जबकि सुभासपा के चार विधायक है। दोनों दलों के विधायक को जोड़ दिया जाये तो यह संख्या 13 होगी। राज्यसभा में एक प्रत्याशी को भेजने के लिए 37 विधायकों के वोट की जरूरत है। यूपी राज्यसभा में बीजेपी के आठ प्रत्याशी राज्यसभा में पहुंच जायेंगे। सपा का एक प्रत्याशी भी राज्यसभा में पहुंचेगा। इसके बाद सपा के बचे हुए वोटों को बसपा के पक्ष में करते मायावती भी एक प्रत्याशी को राज्यसभा में पहुंचा पायेंगी। बीजेपी ने सपा व बसपा गठबंधन का समीकरण बदलने के लिए कुल 9 प्रत्याशी उतारे हैं इसी बीच अनुप्रिया पटेल के नाराज होने की खबरे आने लगी है, यदि अनुप्रिया पटेल ने बीजेपी प्रत्याशी के विरोध में मतदान किया तो भगवा पार्टी को सबसे तगड़ा झटका लगेगा।
यह भी पढ़े:-भोजूबीर पर चला अभियान, विरोध के बाद भी जेसीबी से तोड़ा गया अतिक्रमण

अनुप्रिया पटेल की बैठक के बाद तय होगा किसको दिया जाये वोट
अनुप्रिया पटेल भी पहले से बीजेपी से नाराज होती रही है। निकाय चुनाव 2017 से पहले भी बीजेपी से अपना दल नाराज हो गया था और खुद अनुप्रिया पटेल ने सार्वजनिक मंच से यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये थे। इसके बाद अनुप्रिया पटेल ने निकाय चुनाव में प्रत्याशी ही उतराने से मना कर दिया था। फूलपुर उपचुनाव में बीजेपी की बड़ी हार के पीछे अनुप्रिया पटेल की नाराजगी भी बतायी जा रही है ऐसे में अनुप्रिया पटेल नाराज हो जाती है तो बीजेपी की परेशानी बढ़ जायेगी। संभावना जतायी जा रही है कि लोकसभा चुनाव 2019 से पहले अपना दल व सुभासपा ने बीजेपी पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है, जिससे गठबंधन के तहत अधिक से अधिक सीट मिल सके।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में साल भर में सीएम योगी सरकार पर उठे पांच सवाल, जानकर रह जायेंगे हैरान