रविवार व मंगलवार को दर्शन करने से मिलता है विशेष फल
Baba Kaal Bhairav मंदिर में प्रतिदिन दर्शन किया जा सकता है। सुबह भोर की आरती के बाद मंदिर गर्भ गृह भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया जाता है इसके बाद दोपहर की आरती के समय कुछ देर मंदिर में दर्श नहीं मिलता है। रात में आरती के समय भी भक्त अपने बाबा का दर्शन कर सकते हैं। रविवार व मंगलवार को मंदिर में दर्शन करने से विशेष फल मिलता है। रविवार को बहुत भीड़ रहती है इसलिए बाबा का आराम से दर्शन करना है तो मंगलवार का दिन आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा।
यह भी पढ़े:-मोबाइल के साथ फ्री दिया जा रहा प्याज, ग्राहकों की लगी लाइन