
वाराणसी. पुलिस कप्तान आरके भारद्वाज ने एनकाउंटर करके 25 हजार के इनामी बदमाश अशोक यादव व उसके साथी अर्जुन को पकडऩे वाली टीम को 10 हजार नगद पुरस्कार दिया है। एसएसपी ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि क्राइम ब्रांच व लंका पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए दोनों बदमाशों को पकड़ा है। क्राइम ब्रांच के एक सिपाही को बदमाशों ने गोली भी मार दी थी इसके बाद भी टीम ने हौसला दिखाया और अन्र्तराज्यीय बदमाशों को धर पकड़ा।
यह भी पढ़े:-बोरे में मिला भयानक का शव, मौके पर पहुंची कई थानों की फोर्स
एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया कि 25 हजार का इनामी बदमाश अशोक यादव पर विभिन्न थानों में 20 मुकदमे दर्ज हैं। सर सुन्दर लाल अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में तैनात चिकित्सक डा.अमित नंदन द्विवेदी से रंगदारी मांगी तो पुलिस तुरंत सक्रिय हो गयी। क्राइम ब्रांच व लंका पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच मुखिबरों से सूचना मिली कि इनामी बदमाश अपने साथ के साथ गढ़वा घाट मठ के पास खड़ा है और किसी की हत्या करने के फिराक में है। क्राइम ब्रांच व लंका पुलिस ने लोटूबीर पुलिस पर घेराबंदी कर ली। इसी बीच सफेद अपाचे बाइक सवार पर दो लोग वहां पर पहुंचे। पुलिस की संयुक्त टीम ने जब बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो अपराधियों ने फायरिंग कर दिया। बदमाशों की गोली से क्राइम ब्रांच के सिपाही सुमंत सिंह घायल हो गये। इसके बाद भी पुलिस ने बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की तो इनामी अपराधी के घुटने में गोली लग गयी। पुलिस टीम ने टार्च की रोशनी में देखा ने एक बदमाश घायल पड़ा हुआ है। मौके से पुलिस ने दूसरे 15 के इनामी बदमाश को भी पकड़ लिया। बदमाशों के पास से अपाचे बाइक, पिस्टल, तमंचा व भारी मात्रा में कारतूस व खोखा बरामद किया है। पुलिस ने घायल सिपाही व बदमाशों को तुरंत इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था जहां पर स्थिति में सुधार है।
यह भी पढ़ेे:-पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी ने दिया कांग्रेस को झटका,योजना हुई फेल

पुलिस एनकाउंटर में मारे गये सन्नी सिंह गैंग का सदस्य था अशोक यादव
पुलिस ने लगभग ढाई साल पहले इनामी बदमाश सन्नी सिंह को महिला अस्पताल में एनकाउंटर के दौरान मार गिराया था इसी गैंग का एक सदस्य अशोक यादव भी है। सन्नी सिंह की मौत के बाद शिवा बिंद ने अलग गैंग बना लिया। इसी गैंग में अशोक यादव शामिल हो गया। वाराणसी समेत अन्य जिलों में हत्या, रंगदारी, लूट, आदि की घटनाओं में यह बदमाश सक्रिय रहा। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि वह रंगदारी नहीं देने पर चिकित्सक की हत्या करने की नीयत से जा रहे थे और पुलिस ने पकड़ लिया।
यह भी पढ़े:-तस्वीरों में देखें किस कारण चर्चा में रहा अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ का युवा उद्घोष
एसएसपी ने क्राइम ब्रांच व पुलिस की टीम को दिया 10 हजार नगद पुरस्कार
एसएसपी आरके भारद्वाज ने क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह, संजय राय, राकेश सिंह, लंका एसओ संजीव मिश्रा आदि पुलिस की टीम ने 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने के साथ ही पीठ भी थपथपायी। पत्रकार वार्ता में एसपी क्राइम ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद, एसपी सिटी दिनेश सिंह भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-