22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निकाय चुनाव में बीजेपी को तगड़ा झटका, डॉ. विश्वनाथ चौहान हारे

मुगलसराय वार्ड नंबर- 12 से निर्दल प्रत्याशी रेखा देवी ने भाजपा के डॉ विश्वनाथ को मात दी है।

2 min read
Google source verification
Yogi

योगी

चन्दौली. बीजेपी को नगर निकाय चुनाव में तगड़ा झटका लगा है। मुगलसराय वार्ड नंबर- 12 से निर्दल प्रत्याशी रेखा देवी ने भाजपा के डॉ विश्वनाथ को मात दी है। डॉ. विश्वनाथ चौहान बीजेपी के मुग़लसराय नगर अध्यक्ष हैं ।चंदौली से बसपा प्रत्याशी 298 वोटों से आगे हैं। चंदौली में भाजपा के रविंद्र को 1236 ,बसपा के अजय को 1534, सपा के नवीन को 378 और निर्दलीय रामशीष को 726 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें:

निकाय चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, केशव मौर्या के घर में ही मिली करारी हार


अब तक की स्थिति
चन्दौली-मुगलसराय नगरपालिका से बीजेपी प्रत्याशी संतोष खरवार आगे।
सैयदराजा नगर पंचायत से बीजेपी प्रत्याशी वीरेंद्र जायसवाल आगे।
चंदौली नगर पंचायत से बीएसपी प्रत्याशी अजय सोनकर आगे।
चकिया नगर पंचायत से आरएलडी प्रत्याशी अजय बागी आगे।

यह भी पढ़ें:

मुलायम के गढ़ में भाजपा को तगड़ा झटका, इन प्रत्याशियों ने मारी बाजी


मुगलसराय वार्ड मेंबर से जीते हुए प्रत्याशियों की सूची
वार्ड नं.-2 से निर्दलीय शुभम भारती जीते
वार्ड नं.- 18 से बीजेपी जीती
वार्ड नं.-10 से सपा जीती
वार्ड नं.-24 से कांग्रेस की जीत
वार्ड नं.-22 बीजेपी की जीत
वार्ड नं.-16 से बीएसपी की जीत
वार्ड नं.-8 से बीएसपी की जीत
वार्ड नं.-20 से निर्दलीय सुनील शर्मा जीते
वार्ड नं.-14 से बीएसपी जीती
वार्ड नं.-6 से सपा की जीत

यह भी पढ़ें:

इलाहाबाद में कांग्रेस ने बीजेपी को भारी मतों से पछाड़ा, मुस्लिम प्रत्याशी जीतीं

निकाय चुनाव में नगर निगम का परिणाम जहां बीजेपी के लिए काफी सुखद रहा है, वहीं पार्टी को नगरपालिका और नगर पंचायत सीट पर अधिकतर सीटों पर हार का सामना करना पड़ रहा है। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर और डिप्टी सीएम केशव मौर्या के गढ में ही पार्टी की फजीहत हो गई है। केशव मौर्या के गढ़ में पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि जिले में बीजेपी की स्थिति अन्य जिलों की तुलना में बेहतर है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग