
BJP Minister Swati Singh
वाराणसी. यूपी मे बढ़ते अपराध को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार सवालों के घेरे में आती जा रही है। इलाहाबाद व बनारस में पिछले एक सप्ताह के अंदर ताबड़तोड़ हत्या हो चुकी है। शुक्रवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र पहुंची स्वाति सिंह ने यूपी के क्राइम कंट्रोल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अभी शतप्रतिशत क्राइम कंट्रोल नहीं हुआ है।
यह भी पढ़े-इस हेडमास्टर ने गर्मी में बच्चों को स्वेटर बांट कर सीएम योगी सरकार को दी चुनौती
एनआरआई, बाढ़ नियंत्रण, कृषि निर्यात, कृषि विपणन, महिला कल्याण,परिवार कल्याण, मातृत्व एंव शिशु कल्याण राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि यूपी में 100 प्रतिशत क्राइम कंट्रोल नहीं हुआ है लेकिन अपराध रोकने के लिए यूपी सरकार काम कर रही है। पूर्व सरकार में जिस तरह से अपराधी बेलगाम थे वैसी स्थिति नहीं है। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित है और भ्रष्टाचार भी खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही व्यवस्था में और बदलाव होगा। विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए हर बात को बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जा रहा है। राज्यमंत्री स्वाति सिंह से जब मीडिया ने बीजेपी सांसद सावित्री फूले को जिन्ना को महापुरुष बताने का प्रश्र किया तो उन्होंने कहा कि यह विचार किसी की निजी हो सकती है मुझे नहीं लगता है कि इस पर कोई प्रतिक्रिया देनी चाहिए।
यह भी पढ़े:-ताबड़तोड़ हत्याओं के बाद बैकफुट पर आयी यूपी सरकार, सीएम योगी के खास आईपीएस को हटाया गया
21 से 23 जनवरी तक चलेगा अप्रवासी सम्मेलन
स्वाति सिंह ने कहा कि बनारस में पहली बार अप्रवासी सम्मेलन हो रहा है। इस सम्मेलन में पांच हजार अप्रवासी शामिल होंगे। अप्रवासी विदेशों में हमारी देश की संस्$कति व संस्कार का प्रचार करते हैं इस बार इलाहाबाद का अर्धकुंभ भी विशेष होगा। अप्रवासी सम्मेलन में शामिल अप्रवासियों को कुंभ भी ले जाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में ही यह सम्मेलन हो रहा है इसलिए खुद भी सम्मेलन में भाग लेंगे।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के बाहुबली विधायक के खास को भेजा था जेल, ताबड़तोड़ क्राइम रोकने के लिए युवा आईपीएस को मिली नयी तैनाती
स्वाति सिंह के चलते बैकफुट पर आयी थी बसपा सुप्रीमो मायावती
स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह बीजेपी के नेता हैं। दयाशंकर सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर अमर्यादित बयान दे दिया था जिसके बाद से सियासी तूफान आ गया था बीएसपी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला था लेकिन स्वाति सिंह ने जब इस विवाद में उनकी बेटी का नाम आया तो उन्होंने भी बसपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था जिसके चलते बसपा सुप्रीमो मायावती को बैकफुट पर आना पड़ा था।
यह भी पढ़े:-गजब: सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष राम प्रवेश यादव से हारी इस जिले की पुलिस, अब लगायी गयी एसटीएफ
Published on:
11 May 2018, 6:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.