29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बनारस में नये साल पर बीजेपी का युवा महोत्सव, पीएम मोदी व अमित शाह भी करेंगे शिरकत

संसदीय चुनाव 2019के लिए रणनीति पर काम शुरू, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 23 Dec 2017, 12:18 PM IST

PM Narendra Modi and Amit Shah

PM Narendra Modi and Amit Shah

वाराणसी. वर्ष 2014से बीजेपी को चुनाव में जीत मिल रही है उसका एक बड़ा कारण बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति भी है। पीएम नरेन्द्र मोदी की सभाओं से बीजेपी हारी हुई सीट पर भी जीत जाती है। बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत बूथों तक मतदाता को ले जाने वाले कार्यकर्ता भी है। विपक्ष एक तरफ संसदीय चुनाव से पहले महागठबंधन बनाने की रणनीति पर चर्चा ही कर रहा है तो दूसरी तरफ बीजेपी ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में बनारस में जनवरी में बीजेपी एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रही है, जिसका नाम युवा महोत्सव रखा गया है।
यह भी पढ़े:-अनुप्रिया पटेल की बढ़ेगी परेशानी, बहन को मिल सकती है अध्यक्ष पद की कमान



बीजेपी के युवा सम्मेलन में 25 हजार लोगों की भीड़ जुटाने की तैयारी में है। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित होने वाली इस कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी व अमित शाह भी भाग ले सकते हैं। 16 से 22 जनवरी तक डीरेका में इस महोत्सव का आयोजन किया जा सकता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केन्द्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराना है, जिससे वह अन्य लोगों के बीच जाकर पीएम मोदी सरकार द्वारा किये गये काम की जानकारी दे सके। बीजेपी ऐसे कार्यक्रम का आयोजन संसदीय चुनाव 2019 को ध्यान में रख कर कर रही है, जिससे चुनाव के पहले ही लोगों को बताया जा सके कि पीएम मोदी सरकार ने पांच साल तक क्या काम किया है।
यह भी पढ़े:--बसपा के दबंग नेता अतुल राय के करीबी को मिली जमानत, कोर्ट ने सुनाया निर्णय

मोबाइल एप से होगा युवाओं का पंजीकरण
मोबाइल एप से युवाओं का पंजीकरण किया जायेगा। इसके बाद युवाओं के मोबाइल पर केन्द्र सरकार से जुड़ी योजना की सारी जानकारी पहुंचने लगेगी। एक बार युवाओं को केन्द्र सरकार की उपलब्धि की जानकारी मिल जायेगी तो वह सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से इन योजनाओं को प्रचार करने में जुट जायेंगे।
यह भी पढ़े:-पूर्व सपा सांसद के होटल पर बुलडोजर चलाने वाले युवा आईएएस को सीएम योगी ने हटाया

योजनाओं के प्रचार-प्रसार में बीजेपी सबसे आगे
योजनाओं के प्रचार व प्रचार में बीजेपी सबसे आगे हैं। केन्द्र एवं प्रदेश की अन्य सरकारों ने भी काम किया था, लेकिन अपनी उपलब्धियों का प्रचार नहीं कर पाये थे, जितना बीजेपी करती है इसी क्रम में युवा महोत्सव को देखा जा रहा है। पीएम मोदी के आने से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा और पीएम अपने संसदीय क्षेत्र को नयी सौगात भी देंगे।
यह भी पढ़े:-यूपी के इन सीटें पर होगा उपचुनाव, बीजेपी के दोनों सांसदों के इस्तीफे हुए स्वीकार

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग