
BJP
वाराणसी. बीजेपी में टिकट की सूची जारी होने के बाद से घमासान मचा हुआ है। पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज प्रत्याशियों ने निर्दल ही चुनाव लडऩे की तैयारी कर ली है। बीजेपी में लम्बे समय तक कार्य करने वाले नेता भी टिकट वितरण से नाराज है। विद्रोही प्रत्याशियों की चली तो नगर निगम चुनाव २०१७ चुनाव में बीजेपी को नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़े:-नगर निगम चुनाव में टूटने के कगार पर बीजेपी गठबंधन, सहयोगी दल ने उतार दिये प्रत्याशी
यूपी विधानसभा चुनाव २०१७ के समय भी बीजेपी में टिकट वितरण को लेकर विद्रोह हो गया था। सभासदो ने भी पार्टी द्वारा जारी प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को खुद इन लोगों को मनाने के लिए आना पड़ा था। इसके बाद से ही कयास लग रहे थे कि नगर निगम चुनाव में विरोध करने वाले नेताओं के टिकट कट सकते हैं और अंत में यह हुआ भी।
यह भी पढ़े:-हिन्दू आतंकवाद के बयान पर फंसे कमल हासन, कोर्ट में परिवाद दर्ज
बीजेपी की सूची पर उठ रहे सवाल
बीजेपी की सूची पर सवाल उठ रहे हैं। बहुत से ऐसे प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है, जिन्हें बीजेपी के स्थानीय नेता जानते तक नहीं है। सवाल यह है कि आखिरकार किन नेताओं की पैरवी पर ऐसे लोगों को प्रत्याशी बनाया गया है, जिन्हें कोई जनता तक नहीं है। बीजेपी की सूची जारी होने के बाद से सिगरा स्थित पार्टी के गुलाबबाग कार्यालय में विरोध प्रदर्शन भी हो चुका है। बीजेपी के पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी के करीबीयों को भी पार्टी ने झटका दे दिया है। यूपी विधानसभा चुनाव में छठ बार के विधायक श्यामदेव राय चौधरी का टिकट बीजेपी ने काट दिया था जिसके बाद से बृज किशोर गुजराती, अरुणा कक्कड़ आदि सभासदों ने पार्टी के निर्णय का विरोध किया था जिसके चलते ही बीजेपी ने इन प्रत्याशियों को टिकट नहीं दिया है।
यह भी पढ़े:-सपा व बसपा के गढ़ में बीजेपी की सूची ने मचाया धमाल, क्या बदल पायेगा चुनावी समीकरण
इन प्रत्याशियों के भी काटे गये टिकट, निर्दल लड़ सकते हैं चुनाव
बीजेपी में अपने खास लोगों को टिकट दिलाने के लिए विधायकों ने भी पैरवी की थी। कैंट व शहर उत्तरी के विधायक की अधिक नहीं चल पायी है, जबकि शहर दक्षिणी के विधायक की खूब चली है। खोजवा से अशोक सेठ, पांडेयपुर से अशोक मौर्य, लक्सा से ओम प्रकाश चौरसिया आदि प्रत्याशियों के टिकट बीजेपी ने काट दिये हैं, जिसके बाद यह प्रत्याशी निर्दल चुनाव लडऩे की तैयारी में है, जिसके चलते बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
यह भी पढ़े:-राजा भैया की कुंडा से बीजेपी ने शशिप्रभा पाण्डेय को बनाया अध्यक्ष पद का प्रत्याशी, क्या जीत पायेंगी चुनाव
Published on:
6 Nov 2017, 12:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.