4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फूलपुर और गोरखपुर सीट पर बीजेपी इन्हें बना रही प्रत्याशी, जानकर रह जाएंगे हैरान

अब तक इन सीटों पर घोषित हो चुके हैं उम्मीदवार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 18 Feb 2018, 3:04 PM IST

BJP Candidate

बीजेपी कैंडिडेट

वाराणसी. यूपी के फूलपुर और गोरखपुर सीट पर कांग्रेस और सपा का उम्मीदवार घोषित होने के बाद बीजेपी भी अपने उम्मीदवारों का नाम चुन ली है। लोकसभा उपचुनाव पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान करने के लिए बीजेपी अपने अंतिम दौर में है। वहीं फूलपुर और गोरखपुर इन दोनों सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है तो वहीं गोरखपुर सीट सीट से कांग्रेस और सपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। यूपी की इन दोनों सीटों पर 11 मार्च को चुनाव होना है, जिसके नतीजे 14 मार्च को आएंगे। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले होने जा रहा यह चुनाव सीएम योगी के लिए चुनौती से कम नहीं है।

बीजेपी इन्हें बना सकती है उम्मीदवार
राज्य इकाई द्वारा तैयार इस पैनल पर अब केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा की जाएगी। फूलपुर संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी के प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट तैयार कर ली है। फूलपुर सीट के लिए पैनल में केशरी देवी पटेल, प्रवीण पटेल, कौशलेंद्र पटेल, और केपी श्रीवास्तव के नाम हैं। जबकि गोरखपुर के लिए पैनल में उपेंद्र शुक्ला, बृजेंद्र सिंह, डाक्टर धर्मेंद्र सिंह और एक नाम शामिल है दोनों ही सीटों के लिए पैनल तय करते समय सीएम योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्या के साथ राज्य इकाई ने गहन मंथन किया है।


2014 में पहली बार बड़े अंतर से जीता था चुनाव
फूलपूर लोकसभा सीट यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर 2014 के चुनाव में पहली बार बीजेपी ने बड़े अंतर से चुनाव जीता था। हालांकि बीजेपी ने अभी तक इस सीट पर उम्मीदवार का ऐलान किया है। वहीं गोरखपुर सीट सीएम योगी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर 1991 से बीजेपी का कब्जा है। सीएम योगी आदित्यनाथ इस सीट से लगातार पांच बार सांसद रह चुके हैं। फूलपुर संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी जल्द ही प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर सकती है।

फूलपुर संसदीय सीट पर पिछड़े वर्ग के वोटरों की अधिक संख्या को देखते हुए यह बात तय हो चुका है कि बीजेपी भी पिछड़े वर्ग के प्रत्याशी पर दांव खेलने की तैयारी में है। अभी तक कई नामों पर चर्चा हुई थी लेकिन अंतिम चरण में अमरनाथ यादव का नाम निकल कर सामने आने लगा है। आरएसएस से जुड़े अमरनाथ यादव का नाम खुद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने रखा है। फूलपुर के सांसद रहे केशव प्रसाद मौर्या के प्रत्याशी को ही बीजेपी टिकट दे सकती है।

अब तक इन सीटों पर हो चुके उम्मीदवार घोषित
फूलपूर से घोषित उम्मीदवार मनीष मिश्रा कांग्रेस के दिग्गज नेता जे एन मिश्रा के बेटे हैं और इलाहाबाद के ही कोतवा गांव के रहने वाले हैं। इनका पूरा परिवार काफी लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। वहीं गोरखपुर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार सुरहिता करीम एक डॉक्टर हैं और इनके पति भी डॉक्टर हैं। इनका परिवार कांग्रेस से काफी लंबे से जुड़ा हैं। दोनों डॉक्टर दंपति कई सामाजिक कार्यों में सक्रिय भी रहते हैं।