30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
बीजेपी ने जीत ली हारी हुई बाजी, कांग्रेस की कमजोरी के चलते इस सीट पर मिली हार
Play video

बीजेपी ने जीत ली हारी हुई बाजी, कांग्रेस की कमजोरी के चलते इस सीट पर मिली हार

कांग्रेस के बाद सपा व बसपा को मिले वोट, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 28 Dec 2017, 11:31 AM IST

वाराणसी. यूपी निकाय चुनाव 2017 में बीजेपी को सफलता मिली है। मेयर सीट पर चुनाव जीतने के साथ मिनी सदन में सभासदों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। चेतगंज वार्ड नम्बर 28 पर हुए चुनाव में बीजेपी को जीत मिलना कठिन था। कांग्रेस प्रत्याशी अंकिता श्रीवास्तव के साथ लोगों की साहनुभूति थी और बीजेपी के निर्वतमान सभासद रहे शंकर के कामकाज को लेकर लोगों में गुस्सा था इसके बाद भी बीजेपी ने यहां पर भगवा परचम लहरा दिया है जिसकी मुख्य वजह बीजेपी का कार्यकर्ता स्तर पर सक्रिय होना है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी ने कांग्रेस को फिर दिया तगड़ा झटका, इस सीट पर चुनाव जीत कर लहराया भगवा परचम



बीजेपी से जुड़े सूत्रों की माने तो पहले यह मान रहे थे कि इस चुनाव पर जीत मिलना कठिन है। कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव जीतने में अधिक दिक्कत नहीं होगी। बीजेपी के निर्वतमान सभासद रहे शंकर के प्रति भी लोगों में नाराजगी है इसलिए भी चुनाव जीतने में दिक्कत आ सकती है। इसके बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया। संगठन की जमीनी ताकत लगायी गयी और पार्टी ने हारी बाजी को जीत लिया। बीजेपी की मेयर श्रीमती मृदुला जायसवाल ने खुद जनसम्पर्क किया था जिसका भी पार्टी को फायदा हुआ।
यह भी पढ़े:-इस चुनाव में हुआ गजब, गढ़ में सपा ने सपा को ही हराया

इस वजह से लगातार हार रही कांग्रेस
कांग्रेस की हार की मुख्य वजह स्थानीय स्तर पर संगठन का कमजोर होना है। कांग्रेस ने खुद को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कोई काम नहीं किया है, जिसके चलते सहानुभूति लहर को भी कांग्रेस अपने पक्ष में करने में नाकाम रही। बीजेपी भले ही अपनी जीत को विकास कार्य की जीत बताती है, लेकिन बीजेपी के नेता भी मानते हैं कि जमीनी स्तर पर लगातार संगठन को मजबूत करने के लिए जो काम हो रहा है उसका पार्टी को फायदा होता है। संगठन को और धार देने के लिए ही पीएम मोदी व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जनवरी में काशी में आने वाले हैं।
यह भी पढ़े:-खेलों में पदक जीतने वाले आईएएस ने लिखे जो खत तुझे गीत गाकर सबको किया दंग, देखे वीडियो

जानिए किय प्रत्याशी को मिला कितना वोट
बहुजन समाज पार्टी के अनिल:-308, कांग्रेस की अंकिता श्रीवास्तव-1482, सपा के दीपू यादव:-505, बीजेपी के शंकर:-1645, निर्दलीय मनीष:-152 व 27 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। वार्ड नम्बर २८ में कुल 9447 मतदाता थे, लेकिन सार्वजनिक अवकाश नहीं होने के चलते मात्र 4119 वोट ही पड़े थे। मतदान के लिए कुल 9 बूथ बनाये गये थे।
यह भी पढ़े:-किसी चुनाव में नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो, जब वोट मांगने के लिए प्रत्याशियो ने किया यह काम

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश