31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आकांक्षा दुबे को लेकर समर सिंह के खुलासे पर नहीं हो रहा यकीन, आखिर वो दो लोग कौन?

Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत को लेकर समर सिंह लगातार नए खुलासे कर रहा है, लेकिन इसपर किसी को यकीन नहीं हो रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 8 Apr 2023, 5:05 PM IST

Akanksha Dubey Suicide Case

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत को लेकर समर सिंह लगातार नए खुलासे कर रहा है, लेकिन इसपर किसी को यकीन नहीं हो रहा। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में नामजद भोजपुरी गायक अभिनेता समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। उसे शुक्रवार सुबह गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था।

नंदग्राम थाना इलाके के राजनगर एक्सटेंशन के चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किए गए समर सिंह ने पुलिस के सामने कई राज खोले हैं। उसने पुलिस को बताया कि वाराणसी और मुंबई निवासी दो युवक आकांक्षा के ज्यादा करीब थे।

यह भी पढ़ें : आकांक्षा दुबे को लेकर समर सिंह ने खोले कई राज, अब इस रिपोर्ट से साफ होगी तस्वीर

उनकी रोजाना आकांक्षा दुबे से बातचीत भी होती थी। पुलिस चाहे तो आकांक्षा के मोबाइल की सीडीआर निकलवा सकती है। इसमें यह साफ हो जाएगा कि आकांक्षा से किसकी कितनी बातचीत होती थी।

समर सिंह ने किए चौंकाने वाले खुलासे
पुलिस पूछताछ में समर सिंह ने खुलासे किए हैं, वह चौंकाने वाले हैं। पुलिस से समर सिंह ने कहा कि हम और आकांक्षा बहुत करीब थे, यह अफवाह है। कैमरे के सामने हमारी जोड़ी अच्छी लगती थी। हम दोनों को फैंस पसंद करते थे, लेकिन इसका हमारे वास्तविक जीवन से कोई लेना-देना नहीं था।

यह भी पढ़ें : समर सिंह की गिरफ्तारी होते ही बदल गई तस्वीर, मामले में आया नया मोड़

हमसे ज्यादा कुछ अन्य लोग आकांक्षा के ज्यादा करीबी थे। उसने वाराणसी और मुंबई के दो युवक आकांक्षा के ज्यादा करीबी बताए हैं। हालांकि अभी उनकी पहचान नहीं खुल सकी है।

खाना खाने से मना किया, पानी पीता रहा
पुलिस कस्टडी में समर से खाना खाने के लिए पूछा गया तो उसने मना कर दिया। बस पानी मांगकर पीता रहा। वाराणसी पहुंचने तक वह बार-बार यह दोहराता रहा कि उसे बलि का बकरा बनाया गया है। बता दें कि कमिश्नरेट के सर्विलांस प्रभारी इंस्पेक्टर अंजनी लगातार कुमार पांडेय की सटीक सूचना पर आशापुर चौकी प्रभारी अखिलेश वर्मा, दरोगा अजय यादव और हेड कांस्टेबल रामबाबू, रामानंद यादव व दिवाकर वत्स की टीम ने समर को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें : आकांक्षा दुबे के पेट में मिला भूरा पदार्थ क्या, रिपोर्ट पर आखिर क्यों उठ रहे सवाल?

समर सिंह के लिए जारी किया गया था लुक आउट नोटिस
समर के लिए जारी हुआ था लुक आउट नोटिस, पुलिस ने जारी किया था गैर जमानती वारंट
भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह देश छोड़कर भागने न पाएं, इसके मद्देनजर कमिश्नरेट की पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था।

पुलिस के प्रार्थना पत्र पर अदालत ने दोनों के खिलाफ बृहस्पतिवार को ही गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया था। कुर्की का वारंट प्राप्त करने के लिए भी अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था।

यह भी पढ़ें : प्रयागराज की इस मिडिल क्लास लड़की ने कैसे मुंबई तक मचाया तहलका, क्या आप जानते हैं?