पाकिस्तानी नागरिक को मिलती है अंपारिंग की जिम्मेदारी
अनाधिकृत रूप से देश में प्रवेश करने पर सजा काट रहा पाकिस्तानी नागरिक जलालू पिछले कुछ साल से अंपायरिंग कर रहा है। जलालू की अंपायरिंग पर सबको भरोसा रहता है इसलिए इस बार भी जलालू को ही अंपायरिंग की कमान सौंपी गयी है। इस बात की संभावना है कि जलालू अंतिम बार अंपायरिंग करेगा। उसकी सजा लगभग पूरी हो चुकी है। श्रीलंका के नागरिक चंदू को एनडीपीसी एक्ट में सजा मिली है वह बहुत अच्छी बैटिंग करता है इसलिए उसे भारतीय कैदियों के साथ टीम में शामिल किया जाता है, जिससे बल्लेबाजी मजबूत हो सके।
यह भी पढ़े:-गुजरात चुनाव से बीजेपी को मिला बड़ा सबक, यूपी में अमित शाह की नयी रणनीति का खुलासा