बनारस में हो रहे ताबड़तोड़ अपराध, शहर की खस्ताहाल व्यवस्था भी बनेंगी चुनौती
बनारस में क्राइम ग्राफ बढ़ गया है। ताबड़तोड़ अपराध से पुलिस बैकफुट पर आ गयी है। बारिश के चलते सड़के खस्ताहाल है। शहर में जगह-जगह पर कूड़ा फैला हुआ है जिसके चलते सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन के साथ अधिकारियों को फजीहत हो सकती है। ऐसे में इस बार सीएम का दौरा बेहद खास साबित हो सकता है। सीएम योगी आदित्यनाथ काशी विश्वनाथ कॉरीडोर भी देखने जा सकते हैं।
यह भी पढ़े:-अनुप्रिया पटेल का प्रियंका गांधी से मिलना पड़ा भारी, बीजेपी ने इस नेता को मंत्री बना कर उड़ायी नीद