
वाराणसी. क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच की टीम ने फूलपुर पुलिस के सहयोग से 50 के इनामी सहित पांच बदमाशों को पकडऩे में कामयाबी मिली है। पकड़ा गया एक बदमाश डकैती व हत्या के एक मामले में पिछले छह: साल से फरार था। एसएसपी आरके भारद्वाज ने क्राइम ब्रांच की टीम को पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार भी दिया।
यह भी पढ़े:-गजब! भारतीयों की टीम में खेलेगा श्रीलंका का नागरिक, पाकिस्तानी के हाथ में होगी अंपायरिंग
एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया कि पकड़े गये सभी बदमाश नट है। जो वाराणसी के अतिरिक्त गाजीपुर, बलिया, चंदौली व बिहार में घूमते हुए अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि इनामी बदमाश धर्मेन्द्र अपने साथियों के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए रमईपुर मंगारी मोड़ पर खड़े हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह व फूलपुर थाना के एसओ विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही वहां पर खड़े बदमाश चिल्लाते हुए भागने लगे। इसी बीच एक बदमाश ने पुलिस पर फायर भी झोंक दिया। क्राइम ब्रांच व पुलिस की टीम ने घेराबंदी करके पांच लोगों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गये अपराधियों ने अपना नाम धर्मेन्द्र नट, निवासी बिहार, पप्पू नट, निवासी थाना भवरकोल जिला गाजीपुर, दीपक नट निवासी बक्सर बिहार व लल्लन राम, निवासी छपरा बिहार बताया है। पांचों बदमाशों ने पुलिस को बताया कि हम लोगों जीविकोपार्जन के लिए चोरी, लूट व डकैती की घटना को अंजाम देते हैं। कई बार हमारे साथी पुलिस के हत्थे भी चढ़ जाते हैं तो अन्य लोगों को गलत नाम व पता बताते हैं, जिससे अन्य लोगों को पुलिस पकड़ नहीं पाये। एसएसपी आरके भारद्वाज के अनुसार पकड़े गये पांचों बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे।
यह भी पढ़े:गुजरात चुनाव से बीजेपी को मिला बड़ा सबक, यूपी में अमित शाह की नयी रणनीति का खुलासा-
लूट व हत्या में ६ साल से वांछित था शातिर धर्मेन्द्र
एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया कि फूलपुर थाना क्षेत्र में 2012 में हुई एक डकैती में धर्मेन्द्र भी शामिल थे। डकैती के दौरान एक महिला ने बदमाशों का विरोध किया था तो उसकी हत्या कर दी गयी थी। उसके बाद से धर्मेन्द्र फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी घटना में धर्मेन्द्र के दो साथी मिथुन व गुड्डू पकड़े गये थे। पकड़े गये बदमाशों के पास से तीन तमंचा, 6 जिंदा कारतूस, 18 हजार रुपये नगद व तीन मोबाइल फोन बरामद हुआ है। बदमाशों को पकडऩे में क्राइम ब्रांच के प्रभारी विक्रम सिंह सहित संजय राय, ओम नारायण सिंह, राकेश सिंह, सुरेन्द्र मौर्या आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के लिए सीएम योगी ने बदला तरीका, बीजेपी को हो सकता फायदा