26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेन्द्र मोदी को काला झंडा दिखाने जा रहे समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया

पाकिस्तान पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज थे, कहा विकास की बाते बाद में, पाकिस्तान पर कार्रवाई पहले
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 19 Feb 2019, 11:09 AM IST

Crime Branch and SP Worker

Crime Branch and SP Worker

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी को काला झंडा दिखाने जा रहे समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लेकर भेलूपुर थाने भेज दिया है। क्राइम ब्रांच की तत्परता से पुलिस प्रशासन के लिए अप्रिय स्थिति होने से बच गयी है। क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर जाकर कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकास की बात बाद में। पाकिस्तान पर कार्रवाई पहले के नारे लगाये।
यह भी पढ़े:-खास मंदिर में दर्शन करके व प्रसाद खाकर पंजाब से लेकर हरियाणा तक की सियायत साधेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी

पुलवामा घटना के बाद पाकिस्तान पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज समाजवादी छात्रसभा ने पीएम नरेन्द्र मोदी को काला झंडा दिखाने की तैयारी की थी। क्राइम ब्रांच को इसकी सूचना मिल गयी और मौके पर जाकर छात्रसभा के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सामनेघाट निवासी अमन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का विरोध करने की योजना बनायी थी। कार्यकर्ताओं को भेलूपुर थाने मे भेज दिया गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र को सैकड़ों करोड़ का गिफ्ट देने के लिए आये हुए हैं। डीरेका के बाद पीएम मोदी को बीएचयू जाना है उसके बाद संत रविदास मंदिर में दर्शन करने वाले हैं। यहां पर पीएम नरेन्द्र मोदी लंगर भी छकेंगे। समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने यही पर पीएम नरेन्द्र मोदी का विरोध करने की योजना बनायी थी जो क्राइम ब्रांच की तत्परता से फेल हो गयी।
यह भी पढ़े:-डीजल इंजन को परिवर्तित कर बनाया इलेक्ट्रिक, पीएम नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग