एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय व सारनाथ एसओ विजय बहादुर सिंह खुलासे में जुटे हुए थे कि मुखबिर से सूचना मिली की हत्याकांड में शामिल दो बदमाश बाइक व स्कूटी से पहडिय़ा की तरफ आने वाले हैं। क्राइम ब्रांच व पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंच कर बदमाशों के आने का इंतजार करने लगे। इसी बीच दो पहिया वाहन से दो युवक आते हुए दिखायी पड़े। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशार किया तो वह हड़बड़ा गये। बदमाशों ने भागने का प्रयास किया लेकिन बाइक से फिसल कर गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर तलाशी ली तो एक पिस्टल बरामद हुई। पूछ ताछ में देानों ने अपना नाम प्रभु नारायण निवासी थाना चौबेपुर व नितिश पांडेय निवासी आशापुर बताया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि व्यापार की लूट व हत्या में वह अपने साथियों के साथ शामिल थे उनकी भूमिका लूट के दौरान पब्लिक को बदमाशों के पास रोकने की थी। बदमाशों को पकडऩे में क्राइम ब्रांच प्रभारी व सारनाथ एसओ के साथ एसआई प्रदीप यादव, पुनदेव सिंह, सुरेन्द्र मौर्य, राम भवन, घनश्याम वर्मा आदि पुलिसकमी शामिल थे।
यह भी पढ़े:-#PatrikaCrime -शराब के सेल्समैन से हुई लूट का खुलासा, तीन बदमाश पकड़े गये