बनारस की सबसे बड़ी समस्या में से एक ट्रैफिक जाम है। दुनिया के प्राचीनतम शहर की सड़के व गली संकरी है, जिस पर लगातार ट्रैफिक का लोड बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों को इस समस्या से कुछ हद तक मुक्ति दिलाने के लिए इलेक्ट्रनिक रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (ई-आरटीएस) लागू करने की तैयारी है। कमिश्रर दीपक अग्रवाल ने इसके लिए विभिन्न विभागों की एक टीम बनायी थी और टीम ने सर्वे करके अपनी रिपोर्ट दे दी है जिसमे आरटीएस को लागू करने में परेशानी नहीं होने की बात कही गयी है। अब कमिश्रर ने सिंचाई विभाग को कॉरीडो निर्माण, पीडब्ल्यूडी को सड़क व ई-रिक्शा के लिए कार्यदायी संस्था को जिम्मेदारी दी गयी है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के लिए खायी थी कसम, अब चढ़ायेंगे भगवान को 55 लाख का स्वर्ण मुकुट