PM Modi Varanasi Visit: कार्यक्रम के मुताबिक, 18 जून को प्रधानमंत्री शाम 4:30 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम मोदी मेहंदीगंज में 25 हजार किसानों के साथ संवाद करेंगे और किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त किसानों के लिए जारी करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर काशी के किसानों में खुशी की लहर है। किसानों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने काशी के किसानों के लिए काफी कुछ किया है। पीएम निधि से हम लोगों को पैसे आ गए हैं और कुछ लोगों को कल प्रधानमंत्री अपने हाथों से देंगे।