वाराणसी. पिछले कई दिनों से लगातार बढऩे के बाद गंगा का जलस्तर अब स्थिर हो गया है। वार्निंग लेवल से कुछ सेंटीमीटर नीचे बह रही गंगा के पानी में फिर बढ़ाव हुआ तो बाढ़ आने का खतरा पैदा हो जायेगा। गंगा के बढ़े हुए जलस्तर के चलते वरुणा नदी भी उफान पर आ गयी है और वरुणा का पानी बस्तियों तक पहुंच चुका है। एहतियात के तौर पर तटवर्ती इलाकों की बिजली काट दी गयी है। जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने 27 बाढ़ चौकियां बनायी है, जहां पर कर्मचारी एक्टिव हो चुके हैं। बुधवार को केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 69.97 था, जबकि वार्निंग लेबल 70.26 मीटर है। 1978 में गंगा का पानी 73.90 मीटर पहुंच गया था जो रिकॉर्ड अब तक नहीं टूटा है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी ने सात बार के विधायक का टिकट काट कर बनाया था प्रत्याशी, योगी सरकार ने ढाई साल में दिया डबल प्रमोशन