
death
वाराणसी. पत्नी की हत्या कर रात भर शव के साथ पति सोता रहा। पड़ोसियों को जब शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जैतपुरा पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी जब क्षेत्र के लोगों को मिली तो सनसनी फैल गयी। आरोपी पति ने कहा कि उसकी पत्नी पर प्रेतात्मा का साया था और पत्नी ने पहले उसकी पीढ़ा से पिटाई की थी गुस्से में आकर उसने पत्नी को उसी पीढ़ा से पीट दिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी।
यह भी पढ़े:-ओमप्रकाश राजभर को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, कहा सीएम आवास के गार्ड को दिया था इस्तीफा
जैतपुरा थाना क्षेत्र के दारानगर निवासी प्रमोद ठाकुर (28) अपनी पत्नी बबीता (25) के साथ रहता था। बिहार के गया के मूल निवासी प्रमोद ठाकुर सिलाई मशीन की दुकान पर मैकेनिक का काम करता था। घटना के दिन प्रमोद का दरवाजा दोपहर तक नहीं खुला था जिस पर आस-पास रहने वालों को शक हो गया था। पड़ोसियों ने पहले दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया था लेकिन दरवाजा नहीं खुला था इसलिए उन्होंने पुलिस को फोन किया था। पुलिस जब मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया तो सन्न रह गयी। चटाई पर सफेद चादर से ढकी हुई बबीता का लाश पड़ी हुई थी। प्रमोद उसी के पास लेटा हुआ था। पुलिस ने तुरंत प्रमोद को पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी। आरोपी पति ने बताया कि रात में बबीता के उपर प्रेतात्मा का साया आ गया था और बबिता उसे पीढ़ा से मारने लगी थी। मैंने किसी तरह पीढ़ा छीन कर बबीता के सिर पर दे मारा था। थोड़ी देर तक सिर से खून बहता रहा और वह शांत हो गयी थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़े:-अनिल राजभर को मिला ओमप्रकाश राजभर का विभाग, कहा राजभर समाज बीजेपी के साथ
पत्नी की हत्या के बाद खाना खाया, पत्नी की शव के साथ सोता रहा
पुलिस से पूछताछ में प्रमोद ने बताया कि पत्नी के सिर पर पीढ़ा मारने के बाद वह डर गया था। खून बहता देख कर उसे लगा कि वह पत्नी को इलाज के लिए कही ले जायेगा तो फंस सकता है। आरोपी के अनुसार पति को लगा कि पत्नी थोड़ी देर में ठीक हो जायेगी। इसके चलते घटना के बाद वह खाना खाया और आराम से पत्नी के शव के बगल में लेट गया। दूसरे दिन भी पत्नी नहीं उठी तो वह पास में ही लेटा रहा। बाद में पुलिस ने आकर दरवाजा खुलवाया तो सच्चाई सबके सामने आयी।
यह भी पढ़े:-गंगा में नहाते समय तीन किशोर की डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम
Published on:
20 May 2019 05:15 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
