
Illegal BC Business
वाराणसी. जिले में अवैध बीसी का धंधा हवाला करोबार को भी पीछ़े छोड़ता जा रहा है। बनारस की बात की जाये तो यहां पर धड़ल्ले से बीसी के जरिए करोड़ों रुपयों का खेल चल रहा है। इस धंधे में जमकर कालाधन खपाया जा रहा है और आयकर विभाग के अधिकारियों को भी इस अवैध धंधे की भनक नहीं लगती है।
यह भी पढ़े:-डीरेका में पहली बार हुई इलेक्ट्रिक इंजन की टेस्टिंग, मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पीएम नरेन्द्र मोदी एक तरफ देश में छिपे कालाधन का पता लगाने के लिए नये-नये उपाय कर रहे हैं तो दूसरी तरफ पीएम मोदी के ही संसदीय क्षेत्र अवैध बीसी के धंधे का हब बनता जा रहा है। शहर के तमाम ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर व्यापारी अवैध ढंग से बीसी के धंधे से जुड़े हुए हैं। कोयला बाजार, मदनपुरा, चौक, दालमंडी, सर्राफा बाजार आदि जगहों पर बीसी का खेल खेला जा रहा है। सरकारी विभागों में सामंजस्य का सख्त आभाव है इसलिए बीसी खिलाने वाले कानून की पहुंच से दूर हैं। पुलिस का मुखबिर तंत्र भी बीसी के चक्रव्यूह को तोडऩे में विफल रहता है। पुलिस को पता नहीं चल पाता है कि कहां पर बीसी को लेकर बैठक हो रही है और वहां पर कितने लोग जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़े:-कोहरे में फॉग कैमरे से मिलेगी ट्रेनों को रफ्तार, यात्रियों को होगी सहुलियत
आयकर विभाग भी नहीं दिखा रहा सक्रियता
आयकर विभाग को बीसी से जुड़ लोगों की जानकारी नहीं मिल पाती है। चकित करने वाली बात है कि समय-समय पर पुलिस को शिकायत मिलती है कि कोई व्यक्ति बीसी का पैसा लेकर भाग जाता है इसके बाद पुलिस तहरीर के आधार पर सक्रिय तो हो जाती है, लेकिन कभी सच्चाई सामने नहीं आ पाती है। बुधवार की रात में भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड स्थित बैंक्वेट हाल में चल रही पार्टी में पुलिस ने छापा मारा था तो ३० युवक व युवती को पकड़ा गया था। बीसी खेलने वालों को खुश करने के लिए ही आयोजक संतोष वर्मा ने पार्टी का आयोजन किया था, जिसमे अर्धनग्र होकर नृत्य कर रही युवती भी पकड़ी गयी थी। भेलूपुर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत सभी को जेल भेज दिया था, लेकिन इस तरफ किसी ने नहीं ध्यान दिया कि पार्टी के आयोजन के मूल में बीसी का खेल ही था।
यह भी पढ़े:-माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह का लगा झटका, महिला ने कहा मैने देखा सीढ़ी से उतरते
जानिए क्या कहा अधिकारी ने
आयकर विभाग के अपर जांच निदेशक अभय ठाकुर का कहना था कि बीसी के धंधे पर हमारी निगाह रहती है हमें सटीक सूचना मिलेगी तो विभाग अपने स्तर पर तुरंत कार्रवाई करेगा।
यह भी पढ़े:-दाऊद , राजा भैया, बृजेश व मुख्तार के गठजोड़ की शिकायत पर पुलिस नहीं कर पायी यह काम
Published on:
12 Jan 2018 07:57 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
