इन्द्रेश कुमार ने कहा कि अल्पसंख्य देख चुके हैं जिस पार्टी से प्यार किया है वही उनकी बर्बादी की जिम्मेदार है और जिस पार्टी के साथ नहीं दिया था उसने कभी उनका कुछ बिगाड़ा नहीं है। लाखों मुस्लिम, बौद्ध व ईसाइ धर्म के लोगों से मेरी वार्ता हो चुकी है सभी ने साथ देने का भरोसा जताया है। अखिलेश यादव के चौकीदार व ठोकीदार वाले बयान पर कहा कि इस देश के अंदर चौकीदार शब्द प्रतिष्ठित व ईमानदारी का नाम वाला है। सभी लोग चौकीदार से निश्चिता की नीद सोता है। यदि देश अपने चौकीदार से विश्वास को खो देगा तो कोई चैन से नहीं सो पायेगा। चौकीदार शब्द का अपमान करना भारतीय सनातन जीवन मूल्यों का अपमान करना है। अखिलेश यादव अपने घर से चौकीदार हटा रहे हैं या रख रहे हैं।
यह भी पढ़े:-पूर्वांचल की 26 सीटों का परिणाम बतायेगा कितना चला प्रियंका गांधी का जादू