30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी की जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता ने अपनी शादी में किया मेरे सइयां सुपरस्टार पर डांस, वीडियो वायरल

बीजेपी के विधायक व नेता भी हुए शरीक, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 7 Dec 2017, 1:02 PM IST

District Panchayat President Aparajita Sonkar

District Panchayat President Aparajita Sonkar

वाराणसी. सपा से बीजेपी में गयी जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर ने अपनी शादी में डांस किया तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अपराजिता सोनकर की शादी सांस्कृतिक संकुल से हुई थी और उसमे बीजेपी के विधायक व वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पत्रिका पुष्टि नहीं करता हैं।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी की बड़ी सौगात, यहां बनेगा एशिया का पहला फ्रेट विलेट



बीजेपी की जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर की शादी पुलिस अधिकारी से हुई है जो बलिया में तैनात हैं। शादी में शामिल होने के लिए खास लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। सपा के अधिक नेता इस शादी में शामिल नहीं हुए थे। ऐसे नेताओं को बुलाया गया था कि नहीं। इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पायी है।
यह भी पढ़े:-एक्शन में आये सीएम योगी, वरूणा कॉरीडोर में देरी पर मुख्य अभियंता को किया निलंबित

बनारस की राजनीति में अपराजिता सोनकर परिवार की बढ़ी ताकत
बनारस जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर 2015में चुनाव हुआ था। उस समय यूपी में सपा की सरकार थी और तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव ने खुद अपराजिता सोनकर का जिला पंचायत अध्यक्ष पद का टिकट दिया था। अपरजिता सोनकर ने चुनाव जीत कर अपना डंका बजाया था और उसके बाद से ही अखिलेश यादव को सबसे बड़ा नेता मानती थी। इसके बाद अपराजिता सोनकर के भाई अनूप सोनकर को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ अध्यक्ष पद चुनाव में समाजवादी छात्रसभा का टिकट मिला था। अनूप ने चुनाव जीत कर छात्रसभा की ताकत बढ़ायी थी। अपराजिता सोनकर के मामा कैलाश सोनकर ने यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में अजगरा विधानसभा सीट से ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के टिकट से चुनाव लड़ा था और चुनाव जीत कर विधायक बन गये हैं। नवम्बर 2017 में अपराजिता सोनकर ने सपा का साथ छोड़ते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया है और वर्तमान में अपराजिता सोनकर बीजेपी की जिला पंचायत अध्यक्ष है।
यह भी पढ़े:-यहां के रामनगर की बदल जायेगी तस्वीर, एशिया का पहला ऐसा विलेज बनाने के लिए देखी गयी जमीन

मंच पर डांस कर रही अपराजिता सोनकर, लोग बना रहे वीडियो
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अपराजिता सोनकर विवाह के लिए बने मंच पर नाच रही है और लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं। फिल्मी गीत पर अपराजिता सोनकर ने बहुत अच्छी तरह से डांस किया है।
यह भी पढ़े:-काशी से मुस्लिम महिला करेगी गुजरात में बीजेपी को वोट देने की अपील

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग