6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वरिष्ठ पत्रकार डा. अजय चतुर्वेदी की माता जी का निधन

मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद बीएचयू में हुई थीं भर्ती।

less than 1 minute read
Google source verification
kalindi Chaubey

कालिंदी चौबे

वाराणसी. लम्बे समय से पत्रकारिता जगत में काम कर रहे वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अजय कृष्ण चतुर्वेदी की माता जी श्रीमती कालिंदी चौबे पत्नी स्व. पं. दीनानाथ चौबे का शनिवार की शाम बीएचयू अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 साल की थीं। मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बीएचयू के स्पेशल वार्ड में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान शनिवार की शाम उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत और उनके जानने वालों में शोक की लहर दौड़ गयी। बीएचयू से उनके पार्थिव शरीर को उनके श्रीनगर कालोनी स्थित उनके आवास पर लाया गया, जहां से उन्हें मणिकर्णिका घाट ले जाया जा रहा है। शनिवार की रात को ही उनका अंतिम संस्कार होगा। डॉ. अजय कृष्ण चतुर्वेदी वर्तमान समय में राजस्थान पत्रिका समूह से जुड़े हुए हैं।