22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस से नहीं सीधे एयरोंब्रिज से फ्लाइट तक जाएंगे यात्री, वाराणसी एयरपोर्ट पर मिलेगी खास सुविधा, जानें कैसी होगी व्यवस्था

Lal Bahadur Shastri Airport: वाराणसी के एयरपोर्ट पर दो एयरोब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इससे यात्री आसानी से टर्मिनल भवन से फ्लाइट तक पहुंच पाएंगे...
2 min read
Google source verification
Varanasi Airport

वाराणसी एयरपोर्ट Pc-Vijendra Mishra

Varanasi Airport News: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद कई तरह की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। इसमें एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन से विमान तक पहुंचाने के लिए यात्रियों को बस का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। विस्तारीकरण के बाद एयरपोर्ट पर दो एयरोब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इसकी सहायता से यात्री आसानी से फ्लाइट तक पहुंच पाएंगे। इसमें यात्रियों को पुराने टर्मिनल भवन से नए टर्मिनल भवन में जाने में भी सुविधा होगी।

नहीं सहनी होगी मौसम की मार

वर्तमान समय में एप्रन पर खड़े विमान तक पहुंचाने के लिए यात्रियों को विमानन कंपनियां बसों का सहारा लेकर फ्लाइट तक पहुंचती है। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद एयरोब्रिज की मदद से फ्लाइट तक पहुंचाने के लिए यात्रियों को टर्मिनल से सीधे रास्ता उपलब्ध होगा। ऐसे में यात्री धूप, गर्मी और बरसात के मौसम में बिना किसी परेशानी के टर्मिनल भवन से फ्लाइट तक आसानी से पहुंच सकेंगे। एयरोब्रिज के कारण यात्रियों को ना तो धूप लगेगी और ना ही बारिश में भीगने का खतरा उठाना पड़ेगा।

वाराणसी एयरपोर्ट के निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विस्तारितकरण के बाद यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अलग-अलग टर्मिनल भवन का निर्माण किया जाएगा। पुराने टर्मिनल भवन को अंतरराष्ट्रीय और बनने वाले नए टर्मिनल भवन को घरेलू उड़ानों के लिए उपयोग में लाया जाएगा। दोनों टर्मिनल भवनों को जोड़ने के लिए भी एयरोब्रिज का निर्माण होगा।

क्या होता है एयरोब्रिज

बता दें कि ऐयरोब्रिज एक तरह से बंद और सुरक्षित रास्ता होता है, जिसके जरिए यात्री आसानी से टर्मिनल भवन से सीधे विमान के दरवाजे तक पहुंच जाते हैं। सामान्य भाषा में इसे पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज भी कहा जाता है। एयरोब्रिज के टर्मिनल भवन से जुड़े हिस्सों को तकनीकी भाषा में फिक्स फिंगर कहा जाता है और यह एक अस्थाई गलियारे की तरह होता है, जो टर्मिनल भवन से जुड़ा रहता है। इसके आगे एयरोब्रिज का चलायमान हिस्सा होता है, जिसे विमान के दरवाजे के अनुरूप आगे और पीछे किया जा सकता है। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया है कि दो एयरोब्रिज के लिए स्थान भी चिन्हित कर लिए गए हैं। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी। जल्द ही यह सुविधा वाराणसी एयरपोर्ट पर उपलब्ध हो जाएगी।