22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिसने पत्नी को पढ़ाकर आबकारी में सिपाही बनाया, अब उसे ही दिखा रही नीचा, वाराणसी में ‘ज्योति मौर्या’ जैसा मामला

Varanasi Crime News: वाराणसी में एक पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसे सरकारी नौकरी पाने के बाद अक्सर नीचा दिखाती है और प्रताड़ित करती है..
2 min read
Google source verification
Varanasi court news

वाराणसी कोर्ट परिसर, फाइल फोटो (Vijendra Mishra)

Varanasi Court Decision: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एसडीएम ज्योति मौर्य जैसा एक मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति ने अपनी पत्नी को पढ़ा लिखाकर आबकारी विभाग में सिपाही बनाया और पत्नी अपने पति को आए दिन नौकरी पाने के बाद नीचा दिखाती है। सिर्फ पत्नी ही नहीं उसके मायके पक्ष के लोग भी पति को नीचा दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते। इसके बाद वाराणसी की अदालत ने संबंधित थाने को मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

क्या है मामला

दरअसल, वाराणसी की कोर्ट ने महिला को नौकरी पाने के बाद पति को धमकाने और उसे नीचा दिखाने के मामले में शिवपुर पुलिस को महिला कांस्टेबल, उसके पिता और दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। इस मामले में शिवपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, शिवपुर के चमाव के रहने वाले माता प्रसाद यादव ने न्यायालय में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह दसवीं पास है और उनका विवाह 2011 में चौबेपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर की रहने वाली ममता यादव के साथ हुई थी।

पति ने कोर्ट को बताया कि उसकी पत्नी इंटर पास थी और पढ़ाई में अधिक रुचि रखती थी। इसी वजह से उसने उसकी पढ़ाई की ललक को ध्यान में रखते हुए बीए, एमए और बीएड तक पढ़ाई कराई। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कार्रवाई। इसी दौरान पत्नी की नौकरी आबकारी विभाग में लग गई और वर्तमान में उसकी तैनाती प्रयागराज में महिला कांस्टेबल के पद पर है। पति ने आरोप लगाया है की नौकरी लगने के बाद उसकी सिपाही पत्नी आए दिन उसे नीचा दिखाती है और उसके खिलाफ कमेंट करती है, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता है।

ससुर ने दी धमकी

पति ने आरोप लगाया कि जब भी वह बच्चों से मिलने के लिए प्रयागराज जाता है, तो उसकी पत्नी बच्चों से उसे नहीं मिलने देती। इसके साथ ही बिना बताए कई दिनों तक घर से गायब रहती थी और शिकायत करती थी कि वह उसके काबिल नहीं है। पीड़ित का आरोप है कि 8 जनवरी 2024 को पत्नी अपने भाइयों के साथ उसके घर पहुंची और अलमारी में रखें 48 हजार रुपए, सोने की अंगूठी, चेन और घड़ी लेकर चली गई। इस दौरान उसकी पत्नी और उसके भाइयों ने धमकी भी दी। इस मामले में जब उसने ससुर से शिकायत की तो ससुर ने भी उसे गाली और धमकी दी। पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी बार-बार उसे झूठे मुकदमे में फंसने की धमकी दे रही है। इसके बाद वाराणसी की कोर्ट ने मामले में शिवपुर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।