काशी के कोतवाल को सरसों का तेल, उड़द से बना वड़ा, नीले रंग की माला, काला वस्त्र प्रिय है, जो श्रद्धालु उनके लिए लेकर पहुंचते हैं। वहीं, मंदिर के पास ढेरों श्वान रहते हैं, जो काल भैरव के सवारी हैं। दर्शन-पूजन के पश्चात श्रद्धालु इन्हें बर्फी, दूध, रबड़ी और बिस्किट समेत अन्य चीजें खिलाते हैं। मान्यता है इससे बाबा प्रसन्न होते हैं और कृपा करते हैं।