मिली जानकारी के मुताबिक, तेज प्रताप यादव 12 जून को वाराणसी पहुंचे थे। उसी दिन उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए और मंदिर परिसर के भीतर का एक वीडियो रिकॉर्ड किया। अगले दिन उन्होंने इस वीडियो को अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसकी अवधि 52 सेकंड बताई जा रही है। इस वीडियो में वे मंदिर के उस क्षेत्र में नजर आ रहे हैं जहां मोबाइल फोन और कैमरे के उपयोग पर सख्त रोक है।